विदेशी बाजारों में सुधार के कारण देश में आयातित तेल-तिलहन के दाम मजबूत

विदेशी बाजारों में सुधार के कारण देश में आयातित तेल-तिलहन के दाम मजबूत

विदेशी बाजारों में सुधार के कारण देश में आयातित तेल-तिलहन के दाम मजबूत
Modified Date: May 19, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: May 19, 2026 9:16 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार को आयातित तेल-तिलहनों के दाम मजबूत हो गये तथा सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में सुधार दर्ज हुआ।

दूसरी ओर, देश में जो सरसों का रिफाइंड बनाया जा रहा था, उसका दाम सोयाबीन तेल से अधिक होने के कारण सरसों की मांग कुछ कम हो गयी है और इस स्थिति के बीच सरसों तेल-तिलहन में स्थिरता रही। मूंगफली की गर्मी की फसल आने की उम्मीद के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी स्थिर रहे। मूंगफली का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम बना हुआ है।

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार है।

सूत्रों ने कहा कि देश में आयातित तेलों की मांग बनी हुई है। अधिकांश खाद्य तेलों के भाव लगभग बराबर हो गये हैं। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपया काफी कमजोर होने से आयात महंगा बैठ रहा है जो आयातित खाद्य तेलों में मजबूती का एक खास कारण है। आवक कम होने से बिनौला तेल के दाम भी मजबूत बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की स्थानीय मांग होने के कारण मध्य प्रदेश के सतना में सोयाबीन प्लांट वालों ने सोयाबीन का खरीद दाम 7,600 रुपये क्विंटल रखा है। इससे पहले महाराष्ट्र में सोयाबीन प्लांट वालों ने सोयाबीन का खरीद दाम बढ़ाया था। इंदौर के प्लांट वालों को छोड़कर राजस्थान के सोयाबीन प्लांट वालों ने भी सोयाबीन का खरीद दाम बढ़ाया है। कई वर्षो के बाद सोयाबीन किसानों को फसल के अच्छे दाम मिले हैं जिससे इसके बिजाई का रकबा बढ़ने की संभावना हो गयी है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,375-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,625-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,510-2,810 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,525-2,625 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,525-2,670 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,800 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,550-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,200-7,275 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में