प्रधानमंत्री की अपील से घरेलू पर्यटन क्षेत्र का वैश्विक स्तर पर आकर्षण बढ़ेगा : होटल उद्योग निकाय

प्रधानमंत्री की अपील से घरेलू पर्यटन क्षेत्र का वैश्विक स्तर पर आकर्षण बढ़ेगा : होटल उद्योग निकाय

प्रधानमंत्री की अपील से घरेलू पर्यटन क्षेत्र का वैश्विक स्तर पर आकर्षण बढ़ेगा : होटल उद्योग निकाय
Modified Date: May 19, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: May 19, 2026 7:50 pm IST

मुंबई, 19 मई (भाषा) होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नागरिकों से विदेशी गंतव्य चुनने के बजाय देश के अंदर घूमने की अपील से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और भारत की पसंदीदा वैश्विक गंतव्य के तौर पर स्थिति मजबूत होगी।

एचएआई ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब भू-राजनीतिक अस्थिरता और क्षेत्रीय संघर्ष वैश्विक यात्रा पद्धति पर असर डाल रहे हैं, भारत एक स्थिर, लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और अपार संभावनाओं वाले गंतव्य के तौर पर सामने आया है।

यह बदलता वैश्विक माहौल भारत के लिए एक रणनीतिक मौका देता है कि वह सुरक्षित, अनुभव-आधारित और मूल्यवान गंतव्य की तलाश करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के एक बड़े हिस्से को आकर्षित करे। आतिथ्य उद्योग निकाय ने कहा कि सही नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचा विस्तार और वैश्विक स्थिति के साथ, भारत पर्यटन के जरिये विदेशी मुद्रा कमाई में काफी बढ़ोतरी कर सकता है।

होटल एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष और रेडिसन होटल ग्रुप के चेयरमैन – दक्षिण एशिया, के बी कचरू ने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में देश का पर्यटन भारत के आतिथ्य क्षेत्र के लिए विकास का एक अहम इंजन होगा। जैसे-जैसे भारत घूमने-फिरने, व्यवसाय, चिकित्सा, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक खंड में ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आकर्षित करेगा, इस क्षेत्र को पैमाने, गुणवत्ता और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ जवाब देना होगा। यह सिर्फ मांग पूरी करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ पर्यटन पारिस्थिकी तंत्र बनाने के बारे में है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में