पीटीआई की पत्रकार लक्ष्मी देवी ऐरे कृषि पत्रकारिता के लिए सम्मानित
पीटीआई की पत्रकार लक्ष्मी देवी ऐरे कृषि पत्रकारिता के लिए सम्मानित
गांधीनगर, तीन जुलाई (भाषा) प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी देवी ऐरे को कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एसओएमएस एक्सिलेंस इन एग्री जर्नलिज्म अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है।
सॉल्यूबल फर्टिलाइजर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार बृहस्पतिवार को गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में आयोजित एसओएमएस स्पेशलिटी फर्टिलाइजर समिट-2026 के दौरान प्रदान किया गया।
लक्ष्मी देवी ऐरे के पास कृषि, उर्वरक और संबंधित क्षेत्रों की रिपोर्टिंग का लगभग 24 साल का अनुभव है। वह वर्ष 2007 से पीटीआई से जुड़ी हुई हैं और लंबे समय से कृषि पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण भारत की राजनीति पर भी रिपोर्टिंग की है।
इसके अलावा, लक्ष्मी देवी ऐरे एक योग प्रशिक्षक भी हैं।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


