10 Buddhist Monks Killed: धार्मिक जुलूस में घुसा तेज रफ़्तार पिकअप.. 10 बौद्ध भिक्षुकों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत नाजुक, हादसे का Live Video देख खड़े हो जायेंगे रौंगटे..

10 Buddhist monks killed in a tragic road accident: थाईलैंड में धार्मिक जुलूस पर ट्रक चढ़ने से 10 बौद्ध भिक्षुओं की मौत, 11 वर्षीय चालक, पांच गंभीर घायल।

10 Buddhist Monks Killed: धार्मिक जुलूस में घुसा तेज रफ़्तार पिकअप.. 10 बौद्ध भिक्षुकों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत नाजुक, हादसे का Live Video देख खड़े हो जायेंगे रौंगटे..

10 Buddhist monks killed in a tragic road accident || Image- Reuters Asia FILE

Modified Date: July 3, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: July 3, 2026 5:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धार्मिक जुलूस में ट्रक घुसा, 10 भिक्षुओं की मौत।
  • 11 वर्षीय बच्चा चला रहा था पिकअप ट्रक।
  • पांच भिक्षुओं की हालत गंभीर, जांच जारी।

बैंकॉक: थाईलैंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 10 बौद्ध भिक्षुकों की दर्दनाक मौत हो गई, वही पांच के हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि, जिस वाहन ने भिक्षुकों को टक्कर मारी है, उसे एक महज 11 साल का बच्चा चला रहा था। (10 Buddhist monks killed in a tragic road accident) घटना देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत मुकदाहान में सामें आई है। यह इलाका राजधानी बैंकॉक से लगभग 650 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे घटित हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, भागते दिखे भिक्षुक

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 34 बौद्ध भिक्षु और पांच श्रद्धालु एक मंदिर से पड़ोसी उबोन रत्चाथानी प्रांत के दूसरे मंदिर तक पैदल धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान एक पिकअप ट्रक अनियंत्रित होकर जुलूस में घुस गया। घटनास्थल से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में भगवा वस्त्र पहने भिक्षुओं को सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है, तभी तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचल देता है। हादसे के बाद सड़क पर घायल लोग और भिक्षुओं का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया।

मुकदाहान प्रांत के गवर्नर वोरायन बुनारत ने बताया कि पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (10 Buddhist monks killed in a tragic road accident) बाद में एक अन्य घायल भिक्षु की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। कम से कम 5 अन्य भिक्षुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 11 वर्षीय बच्चे ने अपने माता-पिता की पिकअप ट्रक बिना इजाजत के निकाल ली थी। लगभग 10 किलोमीटर तक वाहन चलाने के बाद उसने कंट्रोल खो दिया और ट्रक सीधे धार्मिक जुलूस में जा घुसा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। बच्चा अभी भी गहरे सदमे में है और पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है।

गौरतलब है कि, थाईलैंड में बौद्ध धर्म का विशेष महत्व है और देश की 93 प्रतिशत से अधिक आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है। बौद्ध भिक्षुओं को समाज में अत्यधिक सम्मान प्राप्त है और उनके धार्मिक जुलूसों तथा सार्वजनिक गतिविधियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गवर्नर ने जताया गहरा दुःख

गवर्नर वोरायन बुनारत ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह पूरे समाज के लिए एक सबक है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को बिना अनुमति वाहन चलाने से रोकें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। (10 Buddhist monks killed in a tragic road accident) बता दें कि, थाईलैंड दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाओं की दर काफी अधिक है। तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना और यातायात नियमों का कमजोर पालन वहां सड़क हादसों की प्रमुख वजहें मानी जाती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित

देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ

हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown