पंजाब सरकार राज्य विद्युत निगम में 2,437 प्रशिक्षुओं को सहायक लाइनमैन के रूप में करेगी नियुक्त

पंजाब सरकार राज्य विद्युत निगम में 2,437 प्रशिक्षुओं को सहायक लाइनमैन के रूप में करेगी नियुक्त

पंजाब सरकार राज्य विद्युत निगम में 2,437 प्रशिक्षुओं को सहायक लाइनमैन के रूप में करेगी नियुक्त
Modified Date: June 20, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: June 20, 2026 7:28 pm IST

चंडीगढ़, 20 जून (भाषा) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2,437 प्रशिक्षुओं को सहायक लाइनमैन (एएलएम) के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रशिक्षुओं की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

चीमा ने कहा, ‘‘पंजाब के महाधिवक्ता की सलाह पर पीएसपीसीएल के निदेशक मंडल ने 2,437 प्रशिक्षुओं को सहायक लाइनमैन के पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। ये प्रशिक्षार्थी वर्तमान में पीएसपीसीएल और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) में लाइनमैन व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘पीएसपीसीएल इन प्रशिक्षुओं के लिए एकमुश्त छूट के रूप में पंजाबी भाषा की अनिवार्य परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा का कार्यक्रम नियत समय पर पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।’

भाषा

योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में