Rama Steel Share Price: गिरावट के बावजूद 51% रिटर्न की उम्मीद, रामा स्टील पर एक्सपर्ट की ‘Hold’ राय – NSE: RAMASTEEL, BSE: 539309
Rama Steel Share Price: गिरावट के बावजूद 51% रिटर्न की उम्मीद, रामा स्टील पर एक्सपर्ट की ‘Hold’ राय

(Rama Steel Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- शुक्रवार को शेयर में 2.62% की गिरावट आई।
- एनालिस्ट ने 50.86% अपसाइड की संभावना जताई।
- 'Hold' की सलाह - फिलहाल बेचने की जल्दी नहीं।
Rama Steel Share Price: शुक्रवार को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 880 अंक टूटकर 79,454.47 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 265.80 अंक गिरकर 24,008.00 से स्तर पर बंद हुआ था। जिसके चलते रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।
रामा स्टील के स्टॉक में बड़ी गिरावट
शुक्रवार, 9 मई 2025 को रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन के कारोबार के अंत तक यह स्टॉक 2.62% टूटकर 9.28 रुपये पर बंद हुआ। इस दिन ट्रेडिंग की शुरुआत 9.06 रुपये पर हुई और शेयर दिन के ऊपरी स्तर 9.38 रुपये तक पहुंचा, जबकि लो लेवल 9.06 रुपये रहा।

52 सप्ताह का प्रदर्शन और मार्केट कैप
BSE के आंकड़ों के मुताबिक, रामा स्टील का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 17.55 रुपये और न्यूनतम स्तर 8.50 रुपये रहा है। इस गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप घटकर अब 1,440 करोड़ रुपये हो गया है। शुक्रवार को यह स्टॉक 9.06 से 9.38 रुपये के दायरे में ट्रेड कर रहा था।
एनालिस्ट की सलाह
शेयर बाजार विश्लेषकों ने रामा स्टील ट्यूब्स का टारगेट प्राइस 14 रुपये तय किया है। मौजूदा कीमत के मुकाबले इसमें लगभग 50.86% की संभावित तेजी बताई गई है। विशेषज्ञों ने निवेशकों को इस स्टॉक को ‘Hold’ करने की सलाह दी है, यानी निवेश बनाए रखें।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शुक्रवार, 9 मई 2025 को रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड का शेयर 2.62% की गिरावट के साथ 9.28 रुपये पर बंद हुआ।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Rama Steel Share Price: 51% return expected despite decline, experts' 'Hold' opinion on Rama Steel
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm