आरबीआई ने की नवाचारपूर्ण प्रौद्योगिकी समाधान के लिए वैश्विक हैकाथन शुरू करने की घोषणा
आरबीआई ने की नवाचारपूर्ण प्रौद्योगिकी समाधान के लिए वैश्विक हैकाथन शुरू करने की घोषणा
मुंबई, 23 अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को वैश्विक हैकाथन 'हार्बिंजर 2025- इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' शुरू करने की घोषणा की।
इसका उद्देश्य नई और उभरती प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर ऐसे सुरक्षित और उपयोगकर्ता-केंद्रित वित्तीय समाधान तैयार करना है, जो ग्राहकों की पहचान की रक्षा करें और लोगों के बीच विश्वास बढ़ाएं।
आरबीआई ने विभिन्न संस्थाओं, टीमों और 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को आमंत्रित किया है कि वे प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग कर तीन प्रमुख विषयों पर समाधान तैयार करें।
ये विषय टोकनाइज्ड केवाईसी (पहचान की सुरक्षित प्रक्रिया) ऑफलाइन डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) और भरोसा बढ़ाना हैं।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस हैकाथन में भाग लेने वाले ऐसे समाधान प्रस्तुत करें जिनमें नई सोच हो या प्रौद्योगिकी का नया उपयोग किया गया हो, जो समाज के हित में हो। सभी देशों और पृष्ठभूमियों से लोग इसमें भाग ले सकते हैं, हालांकि भारतीय वित्तीय प्रणाली और ग्राहकों की जानकारी रखने वाले प्रतिभागियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आरबीआई ने बताया कि ‘हार्बिंजर 2025’ में भाग लेने वालों को उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी अपने नवाचारपूर्ण विचार एक विशेषज्ञ समिति के सामने पेश कर सकेंगे और प्रत्येक विषय के तहत आकर्षक पुरस्कार भी जीत सकते हैं।
भाषा
योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: आरबीआई ने की नवाचारपूर्ण प्रौद्योगिकी समाधान के लिए वैश्विक हैकाथन शुरू करने की घोषणा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pmसीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
01 Oct 2026 | 8:05 pmबिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री
01 Oct 2026 | 7:53 pmमनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 7:43 pmआर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 7:41 pmपेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार
01 Oct 2026 | 7:37 pm