आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट बैंक पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट बैंक पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट बैंक पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
Modified Date: March 30, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: March 30, 2026 9:10 pm IST

मुंबई, 30 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को एयरटेल पेमेंट बैंक पर वित्तीय लेखे-जोखे में खुलासे से संबंधित प्रावधानों के उल्लंघन के लिए 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि उसने 31 मार्च, 2025 तक की बैंक की आर्थिक स्थिति की निगरानी और जांच के लिए एक कानूनी ऑडिट किया था।

इस दौरान बैंक के कामकाज में आरबीआई के निर्देशों की अनदेखी पाई गई, जिसके बाद बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।

बैंक की ओर से दिए गए जवाब और दलीलों पर विचार करने के बाद आरबीआई ने पाया कि एयरटेल पेमेंट बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के अपने सालाना लेखा-जोखा में ग्राहकों की कुछ शिकायतों की जानकारी छिपाई थी। चूंकि यह आरोप सही साबित हुआ, इसलिए बैंक पर मौद्रिक जुर्माना लगाना जरूरी समझा गया।

आरबीआई ने साफ किया कि यह कार्रवाई केवल नियमों की अनदेखी के कारण की गई है। इसका मकसद बैंक और उसके ग्राहकों के बीच हुए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल उठाना या उस पर कोई फैसला देना नहीं है।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में