Retired Education Officer Murder News: पुलिस ने सुलझाई रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की हत्या की गुत्थी, परिवार के इन सदस्यों ने दी थी सुपारी, 15 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Retired Education Officer Murder News: लोरमी के मृतक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की हत्या के पीछे उसके सगे और चचेरे भाई का हाथ था।
Retired Education Officer Murder News/Image Credit: IBC24.in
- लापता हुए रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की मिली थी लाश।
- पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।
- मृतक के सगे भाई और चचेरे भाई ने हत्या की सुपारी दी।
Retired Education Officer Murder News: लोरमी: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी से 21 मार्च को मुंगेली– लोरमी के बीच से लापता हुए रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की लाश कवर्धा जिले के पंडरिया इलाके के जंगल में मिली थी। पुलिस ने बीहड़ जंगल में जमीन के अंदर से दफन लाश को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त करवाई। जिसमें मृतक की पत्नी और बेटे बेटी ने शव की पहचान की। शिक्षा अधिकारी के शव मिलने के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं अब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने सुलझाई रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की हत्या की गुत्थी
मुंगेली जिले के SSP भोजराम पटेल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, मृतक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की हत्या के पीछे उसके सगे और चचेरे भाई का हाथ था। मृतक का सगा भाई रणजीत और चचेरा भाई रामपाल इस पूरी वारदात के मास्टर माइंड थे। दोनों ने रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए हत्या की सुपारी दी थी।
इसके बाद सुपारी लेने वाले लोगों ने गले में गमछा बांधकर रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की हत्या की थी। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 4 आरोपी नाबालिग है।
रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी हत्याकांड मामले में खुलासा#Chhattisgarh | #CGNews | #CrimeNews | Chhattisgarh News | Crime News
https://t.co/Tb38gArYYC— IBC24 News (@IBC24News) March 30, 2026
क्या है पूरा मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 21 मार्च को मुंगेली-लोरमी के बीच से लापता हुए रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की लाश कवर्धा जिले के पंडरिया इलाके के जंगल में मिली थी। पुलिस ने बीहड़ जंगल में जमीन के अंदर से दफन लाश को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त करवाई। जिसमें मृतक की पत्नी और बेटे बेटी ने शव की पहचान की। वहीं इस मामले में पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में भी लिया था। इन्हीं संदेहियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर जंगल में दफन शव को बरामद किया गया है।
पंडरिया थाना पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं इस मामले में रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लोरमी के लालपुर थाने में दर्ज थी। दोनों जगहों की पुलिस अब मामले की जांच कर रही थी। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के सूत्र ये बता रहे थे कि, संपत्ति के लालच के चलते मृतक के रिश्तेदारों ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rupee vs Dollar: ‘बिलकुल ठीक चल रहा है रुपया’.. सदन में वित्तमंत्री का बड़ा बयान, बताया कैसे मिल रही है भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती?
- PM Modi Gujarat Visit News: प्रधानमंत्री मोदी कल रहेंगे गुजरात दौरे पर, सेमीकंडक्टर संयंत्र का करेंगे उद्घाटन, विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
- PMAY-G Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, महज इतने दिनों में ही 6 लाख से अधिक आवास पूर्ण, सीएम साय बोले- तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही से राज्य बना मॉडल

Facebook


