महिलाओं के कल्याण के लिए बजट में 350 करोड़ रुपये आवंटित: मणिपुर मुख्यमंत्री

महिलाओं के कल्याण के लिए बजट में 350 करोड़ रुपये आवंटित: मणिपुर मुख्यमंत्री

महिलाओं के कल्याण के लिए बजट में 350 करोड़ रुपये आवंटित: मणिपुर मुख्यमंत्री
Modified Date: March 8, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: March 8, 2026 8:09 pm IST

इंफाल, आठ मार्च (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने रविवार को घोषणा की कि राज्य के आगामी बजट 2026-27 में प्रदेश की 3.5 लाख महिलाओं के कल्याण के लिए 350 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां सिटी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह राशि विगत परिस्थितियों के कारण परिवारों को हुई आर्थिक परेशानियों को दूर करने और महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने के लिए आवंटित की गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में महिलाओं को विकास की धुरी बताते हुए कहा कि शांति और विश्वास बहाली में राज्य की ‘नारी शक्ति’ की भूमिका अग्रणी रही है।

मणिपुर विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेगा।

भाषा सुमित रमण

रमण


लेखक के बारे में