CG Murder News: छत्तीसगढ़ में महिला की निर्मम हत्या, पहले पिलाई शराब फिर प्राइवेट पार्ट पर डाला डंडा, इस वजह से 4 लोगों ने उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ में महिला की निर्मम हत्या, पहले पिलाई शराब फिर प्राइवेट पार्ट पर डाला डंडा, CG Murder News Jashpur Crime News Jashpur Hatya News
CG Murder News. Image Source- IBC24
जशपुर: CG Murder News छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टी महुवा में जादू-टोने के शक में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गोदकी बाई के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतका के छोटे भाई ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पुलिस को मृतका की सौतन फूलों बाई पर शक हुआ।
CG Murder News जानकारी के अनुसार मृतका गोदकी बाई अपनी सौतन फूलों बाई और उसके पति ठूपन राम के साथ एक ही घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि 5 मार्च की दोपहर मृतका और उसकी सौतन फूलों बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद फूलों बाई और उसका पति ठूपन राम खेत की ओर चले गए। खेत में गांव के ही सुनील राम और उसकी पत्नी सुरंती बाई एक झोपड़ी में बैठे थे। कुछ देर बाद मृतका गोदकी बाई भी कुएं में बर्तन धोने के लिए वहां पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने बहला-फुसलाकर उसे झोपड़ी में बुला लिया। झोपड़ी में चारों आरोपियों ने मृतका के साथ शराब पी। इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होना और उसके पिता को कैंसर होना मृतका के जादू-टोने की वजह से है।
इसी शक के चलते चारों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने मृतका के शव को उसके घर लाकर रख दिया। पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने ठूपन राम, फूलों बाई, सुनील राम और सुरंती बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Gas supply disruptions News: अंतिम संस्कार पर भी ईरान-इजरायल युद्ध का असर!.. गैस की सप्लाई नहीं होने से बंद की गई यहां की श्मशान भट्टियां
- MLA Mukesh Malhotra News: हाईकोर्ट ने निरस्त की इस कांग्रेस विधायक की विधायकी, ‘पुराने पाप पड़ गए भारी’, राजनीतिक जगत में मचा हड़कंप
- Today Live Breaking News and Updates 09 March 2026: विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य घोषित, हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच का बड़ा फैसला
- India t20 World Cup 2026: टीम इंडिया से जुड़े इन 3 फैसलों ने दिलाई भारत को कामयाबी.. कोच या कप्तान नहीं बल्कि इस शख्स की थी बड़ी रणनीति
- Rang Panchami 2026: राजभवन में रंग पंचमी की धूम, महिलाओं ने खेली अनोखी होली, राज्यपाल ने ज़मीनी स्तर पर काम कर रही महतारियों को किया सम्मानित
- RIL Share Price: गिरावट के दौर में भी रिलायंस का जलवा बरकरार! अमेरिकी फैसले के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज का 28% उछाल का दावा
- Bilaspur HC Bomb Threat: सुनवाई छोड़ कोर्ट से भाग निकले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज! जानिए क्यों मची अफरातफरी

Facebook


