UP Crime News: गूगल की नौकरी छोड़ बना यूट्यूबर, होली के दिन मां और बहन के साथ कर दिया घिनौना कांड, अब सलाखों के पीछे पहुंचा युवक
UP Crime News: मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक भाई अपनी ही बहन का कातिल बना गया।
UP Crime News/Image Credit: IBC24.in
- मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई है।
- यहां एक भाई अपनी ही बहन का कातिल बना गया।
- युवक ने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया है।
UP Crime News: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक भाई अपनी ही बहन का कातिल बना गया। आरोपी युवक ने होली के दिन ही अपनी बहन को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इतने से भी युवक का मन नहीं भरा तो उसने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर दिया। (UP Crime News) युवक की मां अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस वारदात में अब मुस्लिम लड़की से अफेयर का एंगल भी सामने आ रहा है।
आरोपी युवक की मां के मुताबिक, आरोपी युवक हार्दिक पुणे की एक मुस्लिम लड़की से शादी करना चाहता था। कुछ दिनों बाद किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आरोपी युवक डिप्रेशन में चला गया और काफी एग्रेसिव नेचर का हो गया। आरोपी हार्दिक को लगता था कि, उसकी मां नीलिमा और बहन हिमशिखा ने मिलकर उसका ब्रेकअप करवाया है।
आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम
UP Crime News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में हार्दिक नामक युवक ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा की बेरहमी से हत्या कर दी। (UP Crime News) गुरुग्राम में नौकरी करने वाले दोनों भाई-बहन होली मनाने घर आए थे। बीते शुक्रवार को जब मां ऑफिस गई थीं, तब हार्दिक ने बहन पर चाकू से 40 से ज्यादा वार किए और शव को कंबल में लपेटकर बिस्तर पर छिपा दिया।
इसके बाद आरोपी युवक अपनी मां के ऑफिस पहुंचा और सरप्राइज देने के बहाने उसे घर लेकर आया। घर पहुंचने के बाद जैसे ही मां ने अपनी बेटी का शव देखा तो आरोपी युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी जान बच गई, लेकिन हिमशिखा की मौत हो गई थी।
गूगल की नौकरी छोड़ यूट्यूबर बना था आरोपी
UP Crime News: पुलिस जांच में पता चला कि हार्दिक पहले गूगल में काम करता था, लेकिन नौकरी छोड़ यूट्यूबर बन गया था। (UP Crime News) पुणे की एक युवती से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में था। उसे शक था कि उसके प्रेम संबंध टूटने के पीछे मां और बहन का हाथ है। इसी नफरत और गुस्से में उसने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया।फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल मां ने बेटे की करतूत को मीडिया के सामने बयां किया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Jagdambika Pal News : संसद चलाने में खर्च होते हैं करोड़ों रुपये, सभापति ने किया बड़ा खुलासा, विपक्ष को लगाई जमकर फटकार
- UP Road Accident News: सेना के जवान की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार, नायब सूबेदार की हालत देख डॉक्टरों ने भी पकड़ लिया माथा
- Chhattisgarh Road Development : बस्तर में अब तेजी से दौड़ेगी विकास की गाड़ी! केंद्र सरकार ने बढ़ाई इस योजना की मियाद, सीएम साय बोले- लोगों के जीवन में आएगा सकारात्मक परिवर्तन

Facebook


