एएसके प्रॉपर्टी, भूमिका समूह के बीच 500 करोड़ रुपये का समझौता, एनसीआर रियल एस्टेट में होगा निवेश

एएसके प्रॉपर्टी, भूमिका समूह के बीच 500 करोड़ रुपये का समझौता, एनसीआर रियल एस्टेट में होगा निवेश

एएसके प्रॉपर्टी, भूमिका समूह के बीच 500 करोड़ रुपये का समझौता, एनसीआर रियल एस्टेट में होगा निवेश
Modified Date: August 6, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: August 6, 2026 5:58 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) एएसके समूह की वैकल्पिक परिसंपत्ति निवेश इकाई एएसके प्रॉपर्टी फंड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश के लिए भूमिका समूह के साथ 500 करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों कंपनियों ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि इस मंच के तहत एनसीआर के प्रमुख क्षेत्रों में आवासीय भूखंड परियोजनाओं सहित विभिन्न रियल एस्टेट विकास परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा।

इस व्यवस्था के तहत शुरुआती चरण में फरीदाबाद में 20 एकड़ की आवासीय भूखंड टाउनशिप परियोजना में 125 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव है।

कंपनी के अनुसार, भूमि की उपलब्धता, बेहतर हो रही बुनियादी ढांचा सुविधाओं और प्रतिस्पर्धी कीमतों के कारण फरीदाबाद एनसीआर का तेजी से उभरता रियल एस्टेट बाजार बन रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे संपर्क, प्रस्तावित एफएनजी एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद-जेवर गलियारा और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस क्षेत्र में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है।

एएसके प्रॉपर्टी फंड के सह-प्रमुख एवं मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) भाविन जैन ने कहा, ‘‘भूमिका समूह के साथ यह समझौता आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र में दीर्घकालिक और विस्तार योग्य साझेदारियां विकसित करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।’’

भूमिका समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उद्धव पोद्दार ने बयान में कहा कि यह समझौता कंपनी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों संस्थान दीर्घकालिक मूल्य सृजन, अनुशासित क्रियान्वयन और उच्च कंपनी संचालन के साझा दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे।’’

भाषा

योगेश रमण प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में