शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 21, 2021 5:15 am IST

मुंबई, 21 मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 72.97 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 72.98 पर खुली और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.97 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.12 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 89.75 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत बढ़कर 65.31 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में