Amarnath Yatra 2026 postponed: जम्मू से अमरनाथ यात्रा इतने दिनों के लिए स्थगित, प्रशासन ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला
खराब मौसम और श्रद्धालुओं की घटती संख्या के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित
Amarnath Yatra 2026 postponed: जम्मू से अमरनाथ यात्रा इतने दिनों के लिए स्थगित, प्रशासन ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला /image: Social Media
- खराब मौसम और श्रद्धालुओं की घटती संख्या के बीच जम्मू से नया जत्था रोका गया
- 11 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान, अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
- 3 जुलाई से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा अमरनाथ के दर्शन
जम्मू। Amarnath Yatra 2026 postponed: खराब मौसम, अगले कुछ दिन में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बीच शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई।
4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
Amarnath Yatra 2026 postponed उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति के आधार पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की समीक्षा करेगा। तीन जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।
11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
Amarnath Yatra 2026 postponed स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है, साथ ही अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहा।
ये भी पढ़ें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- Chhattisgarh Police Transfers News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

Facebook


