रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.17 प्रति डॉलर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.17 प्रति डॉलर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.17 प्रति डॉलर
Modified Date: January 10, 2024 / 10:14 am IST
Published Date: January 10, 2024 10:01 am IST

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.17 पर आ गया। विदेशी कोषों की निकासी और तेल की कीमतें बढ़ने का असर स्थानीस मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों के नरम रुख भी भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.17 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.26 पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 990.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।