भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 18 टन मखाना निर्यात किया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 18 टन मखाना निर्यात किया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 18 टन मखाना निर्यात किया
Modified Date: August 8, 2026 / 06:24 pm IST
Published Date: August 8, 2026 6:24 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने बिहार से ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 टन मिथिला मखाना की खेप भेजी है।

दरभंगा जिले के मखाना उत्पादकों से मिली यह खेप बिहार के इस प्रमुख जीआई (भौगोलिक संकेत) उत्पाद की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करेगी। साथ ही निर्यात आधारित बाजार पहुंच के माध्यम से किसानों के लिए आय के बेहतर अवसर पैदा करेगी।

भारत के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी लगभग 85 प्रतिशत है। इस क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए, जुलाई 2025 से मखाना के लिए एक अलग एचएस (हार्मोनाइज्ड सिस्टम) कोड लागू किया गया था।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत ने अमेरिका, पश्चिम एशिया और अफ्रीका सहित 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को सात हजार टन से अधिक मखाना और मूल्यवर्धित मखाना उत्पादों का निर्यात किया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में