रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर
Modified Date: August 3, 2023 / 10:16 am IST
Published Date: August 3, 2023 10:16 am IST

मुंबई, तीन अगस्त (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला और फिर 82.72 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में पांच पैसे की गिरावट है।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 82.67 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 102.68 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढ़कर 83.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में