Boat Lightning Incident: नदी किनारे मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा माहौल, अचानक आई आफत से थम गई कई सांसें

Boat Lightning Incident: नदी किनारे मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा माहौल, अचानक आई आफत से थम गई कई सांसें

Boat Lightning Incident: नदी किनारे मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा माहौल, अचानक आई आफत से थम गई कई सांसें

Boat Lightning Incident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 24, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: June 24, 2026 11:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिजली गिरने से नाव पर सवार चार यात्रियें की मौत
  • 15 लोग गंभीर रूप से घायल
  • हादसे के बाद गमगीन माहौल

मालदा: Boat Lightning Incident पश्चिम बंगाल में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नदी पर चल रही एक यात्री नाव पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Boat Lightning Incident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मालदा के परलालपुर फरेी घाट पर हुई है। बताया जा रहा है कि नाव 25 से 30 यात्रियों को लेकर गंगा घाट से मालदा के परलालपुर घाट जा रही थी। (Ganga River Lightning Strike) यात्रियों के उतरने के कुछ देर बाद आसमान में काले बादल छा गए। फिर जमकर बारिश भी शुरू हो गई। जैसे ही नाव किनारे के पास पहुँची, बारिश और बिजली कड़कने लगी। नाव पर सवार यात्रियों पर बिजली गिरी। मुर्शिदाबाद के धूलियन में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली कड़कने की जोरदार आवाज के तुरंत बाद, कई यात्री जमीन पर गिर पड़े। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली की चपेट में आए लोगों की चीखों से फेरी घाट इलाके में तुरंत अफरा-तफरी मच गई। रिश्तेदारों के रोने-बिलखने, लोगों की भाग-दौड़ और मदद के लिए पुकारने की आवाज़ों से माहौल गमगीन हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।