शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 81.86 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 81.86 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 81.86 पर आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 21, 2022 10:10 am IST

मुंबई, 21 नवंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मबजूती और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 81.86 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.84 पर खुला और फिर कमजोरी के साथ 81.86 पर आ गया। इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट हुई।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 81.74 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 107.19 पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये की कमजोरी सीमित हो सकती है। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.08 प्रतिशत गिरकर 86.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में