Share Market 24 June 2026: आज मार्केट की चाल क्या होगी और किन शेयरों में मचेगी हलचल? IRFC, वेदांता समेत इन स्टॉक्स पर नजर रखना हो सकता है फायदेमंद

Share Market 24 June 2026: आज शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रहने के संकेत हैं। लेकिन वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख की वजह से उतार-चढ़ाव सीमित रह सकता है। निवेशकों की नजर आज खासतौर पर आईआरएफसी, इंफोसिस, वेदांता समेत कई प्रमुख स्टॉक्स पर रहेगी। जहां खबरों और कारोबार के चलते अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।

Share Market 24 June 2026: आज मार्केट की चाल क्या होगी और किन शेयरों में मचेगी हलचल? IRFC, वेदांता समेत इन स्टॉक्स पर नजर रखना हो सकता है फायदेमंद

(Share Market 24 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 24, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: June 24, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 67.50 अंक चढ़ा, बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • सरकार IRFC में 2% हिस्सेदारी OFS के जरिए बेच रही है।
  • इंफोसिस ने GlobalFoundries के साथ AI सर्विसेज के लिए बड़ी डील की।

नई दिल्ली: Share Market 24 June 2026 in India: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रहने की उम्मीद है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 667.50 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,878 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार खुलते ही निवेशकों का रुख सकारात्मक रह सकता है। हालांकि वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के चलते दिनबर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ग्लोबल संकेतों से बढ़ी सतर्कता

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता निवेशकों को सतर्क रख सकती है। इन कारणों से बाजार में बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। शॉर्ट टर्म में सीमित दायरे में कारोबार और हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकता है। ऐसे माहौल में निवेशक इन चुनिंदा शेयरों पर नजर बनाए हुए हैं।

IRFC, इंफोसिस और वेदांता पर रहेगी नजर

आज जिन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिल सकती है उनमें IRFC प्रमुख है। भारत सरकार ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कंपनी में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। जबकि अतिरिक्त 1 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ग्रीनशू ऑप्शन भी रखा गया है। वहीं इंफोसिस ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी GlobalFoundries के साथ लंबी अवधि की साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत इंफोसिस AI आधारित आईटी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। दूसरी ओर वेदांता के प्रमोटर समूह ट्विन स्टार होल्डिंग्स ने कंपनी में 1.66 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 1,896 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

अधिग्रहण से चर्चा में आए ये स्टॉक

होनासा कंज्यूमर ने न्यूट्रास्युटिकल्स क्षेत्र में प्रवेश करते हुए फ्लूएंस फार्मा में 58 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इस कदम को कंपनी की विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वहीं राशि पेरिफेरल्स ने VDA इन्फोसोल्यूशन्स में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 368.50 करोड़ रुपये का समझौता किया है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर बनी रह सकती है।

अन्य कंपनियों में भी रहेगा एक्शन

सिटी यूनियन बैंक ने 14 अगस्त को AGM आयोजित करने और 31 जुलाई को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। इसके साथ ही बैंक ने QIP के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी भी दी है। यस बैंक का बोर्ड 29 जून को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। वहीं 29 जून को शेयर बायबैक प्रस्ताव पर चर्चा के लिए SIS के बोर्ड की बैठक भी होगी। इसके अलावा इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट का वाटर पार्क 26 जून से दोबारा शुरू होने जा रहा है। जिससे कंपनी के शेयरों में भी गतिविधि बढ़ सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।