Chhattisgarh Central Jail Murder: छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में खूनी वारदात, मर्डर से फैली सनसनी, जानिए किसने किया क़त्ल?
Chhattisgarh Central Jail Murder: छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी की सीमेंट के ढक्कन से हमला कर हत्या कर दी।
Chhattisgarh Central Jail Murder/Photo Credit: AI
- बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी
- आरोपी ने नाली के सीमेंट ढक्कन से हमला किया, जिससे कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया
- इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में घायल कैदी की मौत हो गई, मामले की जांच जारी है
बिलासपुर। Chhattisgarh Central Jail Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक सजायाफ्ता कैदी ने विचारधीन कैदी को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नाली के ऊपर रखे सीमेंट के भारी-भरकम ढक्कन से हमला किया, जिसकी वजह से विचाराधीन कैदी की मौत हो गई।
कैदी ने साथी कैदी की ले ली जान
जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि तीन लोगों की हत्या के मामले में 2008 से आजीवन कारावास (Chhattisgarh Central Jail Murder) की सजा काट रहे कैदी राजेश राय ने सुबह लगभग 9:30 बजे ई-वन बैरक में अपने साथ बंद नीलू जगत (25) पर हमला किया। मंडावी ने बताया कि नीलू जगत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज मामले में 2024 से जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि राय के अचानक हमले से नीलू जगत गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने किसी तरह से हमलावर को काबू में किया।
आरोपी से पूछताछ जारी
Chhattisgarh Central Jail Murder अधिकारी ने बताया कि जेल प्रबंधन को घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल नीलू को तत्काल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। मंडावी ने बताया कि हत्या के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। आरोपी कैदी से गहन पूछताछ जारी है। वहीं बैरक में मौजूद अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है।
ये भी पढ़ें
- Dr Budhri Tati Padma Shri 2026: कौन है छत्तीसगढ़ की ये महान समाजसेवी? जिसने बदली हजारों आदिवासियों की जिंदगी, अब मिला पद्मश्री
- Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, अचानक होगा धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्क
- Mangal Rashi Parivartan: शुरू हुआ इन राशि वालों के मुश्किल दौर! 42 दिनों तक बरतनी होगी खास सावधानी, जीवन में आ सकती हैं बड़ी चुनौतियां
- Daulat ki chaat : ओवन नहीं, यह ‘देसी केक’ ओस की बूंदों और चांदनी रात में बनता है! क्या आपने चखा है?

Facebook


