रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 82.77 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 82.77 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 82.77 प्रति डॉलर पर
Modified Date: September 4, 2023 / 10:10 am IST
Published Date: September 4, 2023 10:10 am IST

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 82.77 पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला और फिर 82.77 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 15 पैसे की गिरावट है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.62 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.17 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में