रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.29 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.29 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 82.29 प्रति डॉलर पर
Modified Date: June 14, 2023 / 10:01 am IST
Published Date: June 14, 2023 10:01 am IST

मुंबई, 14 जून (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 82.29 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि निवेशकों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों पर निर्णय का इंतजार है जिसकी वजह से रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.28 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 82.29 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की गिरावट है।

छह अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 103.28 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.08 प्रतिशत बढ़कर 74.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में