Ram Mandir Donation Controversy: कहा गायब हो गया चांदी का कौवा? राम मंदिर में दान की गई भेंट पर उठे सवाल, इस दानदाता के दावे ने बढ़ा दी हलचल!
Ram Mandir Donation Controversy: कहा गायब हो गया चांदी का कौवा? राम मंदिर में दान की गई भेंट पर उठे सवाल, इस दानदाता के दावे ने बढ़ा दी हलचल!
Ram Mandir Donation Controversy | Photo Credit: AI
- चांदी की प्रतिमा दान, श्रद्धालु ने मंदिर को सौंपी
- अब तक कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला
- दान का उपयोग कहाँ हुआ, इस पर सवाल
अयोध्या: Ram Mandir Donation Controversy उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी प्रकरण को छह दिनों तक खंगालने के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन आए दिन इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर चढ़ावा को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
चांदी के काकभुशुंडि दान को लेकर उठे सवाल
Ram Mandir Donation Controversy दरअसल, दानदाता अनीता भारद्वाज ने दावा किया है कि उन्होंने राम मंदिर परिसर में चांदी से निर्मित काकभुशुंडि प्रतिमा दान स्वरूप सौंपी थी, लेकिन उन्हें अब तक उसकी कोई आधिकारिक रसीद या फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई है। अनीता के अनुसार, तस्वीर में जो चांदी का कौवा (काकभुशुंडि) देख रहे हैं, वह अनीता भारद्वाज ने चंपत राय को (Kakbhushundi Donation Ram Mandir) दिया था, ताकि राम मंदिर दरबार में इन्हें रखा जा सके। अब अनीता जी पूछ रही हैं यह दान कहाँ गया? कोई रसीद भी नहीं मिली थी। काकभुशुंडी को राम भक्त के रूप में चित्रित किया गया है, जो कौवे के रूप में गरुड़ को रामायण की कथा सुनाते हैं।
श्रद्धालु की ओर से किए गए दावे के बाद यह मामला धार्मिक और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़ी बहस का विषय बन गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या आधिकारिक दस्तावेज से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
तस्वीर में जो चांदी का कौवा (काकभुशुंडि) देख रहे हैं, वह अनीता भारद्वाज ने चंपत राय को दिया था, ताकि राम मंदिर दरबार में इन्हें रखा जा सके। अब अनीता जी पूछ रही हैं यह दान कहाँ गया? कोई रसीद भी नहीं मिली थी।
काकभुशुंडी को राम भक्त के रूप में चित्रित किया गया है, जो कौवे के रूप… https://t.co/RDLV1HqUKJ pic.twitter.com/NvmYv6YRDq
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 24, 2026
कैसल्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष ने मांगा जवाब
आपको बता दें कि इससे पहले कैसल्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. राजू वी मनवानी ने कहा कि, “पूरे सिंधी समुदाय की ओर से, एक किलोग्राम वजन की 200 चांदी की ईंटें बनाई गईं (Sindhi Community Ram Mandir) और 26 जनवरी, 2021 को राम मंदिर के लिए अयोध्या में चंपत राय को सौंपी गईं। हमें उस समय कोई रसीद नहीं मिली; उन्होंने कहा कि वे पहले जांच करेंगे और तय करेंगे कि इसका उपयोग कहां और कैसे करना है, और फिर हमें सूचित करें।”
“हमने कभी गंभीरता से सवाल नहीं किया कि क्या हालाँकि, समाचार देखने के बाद हमें चिंता होने लगी – क्या हमारी चाँदी गलत जगह पर पहुँच गई? इसीलिए हमने रसीद और जानकारी माँगी कि चाँदी का उपयोग कहाँ किया गया था। अगर मंदिर के लिए दान किया गया दान कहीं और ले जाया जाता है, तो यह भविष्य के दानदाताओं को प्रभावित करता है। जिस समय हमने दान किया था, उस समय चाँदी की कीमत लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये थी, आज इसका मूल्य 6 से 7 रुपये है; लोगों को निश्चित रूप से उनके द्वारा दिए गए दान के बारे में पूछने का अधिकार है। चूंकि मोदी और योगी के नेतृत्व में कुछ भी असंभव नहीं है, अगर एसआईटी का गठन किया गया है, तो कम से कम इस शक्ति का दुरुपयोग करने वाले दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।
#WATCH | Leh, Ladakh | On alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement case, Dr. Raju V Manwani, Chairman & Managing Director, Castles Group Of Companies says, “On behalf of the entire Sindhi community, 200 silver bricks made each weighing one kilogram and were handed over… pic.twitter.com/xfUFZeFGtV
— ANI (@ANI) June 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, अचानक होगा धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्क
- Mangal Rashi Parivartan: शुरू हुआ इन राशि वालों के मुश्किल दौर! 42 दिनों तक बरतनी होगी खास सावधानी, जीवन में आ सकती हैं बड़ी चुनौतियां
- Rape Case On Abhishek Porel: शादी का दिया झांसा.. फिर जबरदस्ती किया सेक्स! दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Facebook


