शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे टूटकर 82.14 प्रति डॉलर पर

शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे टूटकर 82.14 प्रति डॉलर पर

शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे टूटकर 82.14 प्रति डॉलर पर
Modified Date: March 10, 2023 / 10:40 am IST
Published Date: March 10, 2023 10:40 am IST

मुंबई, 10 मार्च (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे टूटकर 82.14 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.12 प्रति डॉलर पर कमजोर स्थिति में खुलने के बाद और टूटकर 82.14 प्रति डॉलर पर आ गया। बृहस्पतिवार को रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 105.18 पर आ गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.15 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा रिया मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में