रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर
Modified Date: June 21, 2023 / 10:03 am IST
Published Date: June 21, 2023 10:03 am IST

मुंबई, 21 जून (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.13 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाद में यह एक पैसे के नुकसान से 82.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

मंगलवार को रुपया 82.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.57 पर था।

ब्रेंट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में