रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे चढ़कर 95.73 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे चढ़कर 95.73 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे चढ़कर 95.73 प्रति डॉलर पर
Modified Date: August 19, 2026 / 09:54 am IST
Published Date: August 19, 2026 9:54 am IST

मुंबई, 19 अगस्त (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में केवल एक पैसे चढ़कर 95.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में चिंता के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा, जबकि डॉलर सूचकांक में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश से इसे समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.72 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में 95.73 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त है।

रुपया मंगलवार को 13 पैसे टूटकर 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत फिसलकर 99.56 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.19 अंक फिसलकर 77,070.93 अंक पर और निफ्टी 59 अंक टूटकर 24,096.75 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,651.53 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में