Azam Khan ED Raid: सपा के दिग्गज नेता आजम खान पर ईडी का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

Azam Khan ED Raid: सपा के दिग्गज नेता आजम खान पर ईडी का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

Azam Khan ED Raid: सपा के दिग्गज नेता आजम खान पर ईडी का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

Azam Khan ED Raid: आजम खान पर ईडी का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

Modified Date: August 19, 2026 / 09:58 am IST
Published Date: August 19, 2026 9:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • ED ने आजम खान से जुड़े सहारनपुर और रामपुर समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की
  • रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं
  • जांच में कथित वित्तीय अनियमितताओं, सरकारी ठेकों से जुड़े लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की पड़ताल की जा रही है

लखनऊ। Azam Khan ED Raid: उत्तर प्रदेश में ईडी ने आज ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान के कई ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ED की टीम ने सहारनपुर और रामपुर समेत 10 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई छापेमारी की है। जिसमें एक ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी में भी शामिल है। ये कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है।

रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में ED की रेड (Azam Khan ED Action)

जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में काले धन के इस्तेमाल को लेकर दर्ज मामले में कार्रवाई से संबंधित है। आज़म खान के ख़िलाफ़ दर्ज करीब कई दर्जन मामलों की लिस्ट ED से साथ शेयर हुई थी। जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर भी छापेमारी की जा रही है।

क्या है जौहर यूनिवर्सिटी का मामला? (Johar University ED Raid)

Azam Khan ED Raid आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जौहर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है। यूनिवर्सिटी पर कथित अनियमितताओं के कारण इसकी 40 में से 38 इमारतों को गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि, कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होने वाली है।

ईडी ने किन आरोपों के तरत कार्रवाई की है? (ED Raid in Rampur)

ईडी की जांच में आरोप है कि सरकारी ठेकों से मिलने वाले पैसों को कथित तौर पर दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया और बाद में इन पैसों का इस्तेमाल जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट के लिए संपत्तियां बनाने और दूसरे कामों में किया गया। ED की टीम अब जांच पड़ताल कर रही है कि सरकारी ठेकों से आया पैसा किन लोगों और कंपनियों के जरिए कहां-कहां भेजा गया।

खंगाले जा रहे वित्तीय दस्तावेज (ED Raid Today)

Azam Khan ED Raid जांच के दौरान ED को कुछ ऐसे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें सरकारी ठेके लेने वाले कुछ ठेकेदारों और जौहर ट्रस्ट के बीच पैसों का लेन-देन सामने आया है। आज सुबह से ही ईडी की टीम वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग दस्तावेज, लेन-देन से जुड़े कागजात और डिजिटल सबूत भी जुटा रही है।

यूनिवर्सिटी को मिल चुकी है नोटिस

17 जून को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद से यूनिवर्सिटी (Azam Khan Money Laundering Case) को कई एजेंसियों से नोटिस मिले हैं, जिनमें रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (RDA), फायर डिपार्टमेंट, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट और जल निगम शामिल हैं और अब ईडी ने छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.