रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर 96.11 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर 96.11 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर 96.11 प्रति डॉलर पर
Modified Date: July 15, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: July 15, 2026 10:00 am IST

मुंबई, 15 जुलाई (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.11 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपये की तेजी सीमित रही। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों की सकारात्मक शुरुआत से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.12 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में मामूली बढ़त के साथ 96.11 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की मजबूती दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 48 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.81 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 553 अंक चढ़कर 77,603.57 अंक पर जबकि निफ्टी 148.15 अंक की बढ़त के साथ 24,198.40 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.66 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 739.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में