मायलान ने बायोकॉन में समूची 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,679 करोड़ रुपये में बेची

मायलान ने बायोकॉन में समूची 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,679 करोड़ रुपये में बेची

मायलान ने बायोकॉन में समूची 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,679 करोड़ रुपये में बेची
Modified Date: July 14, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: July 14, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कंपनी वायट्रिस की सहायक इकाई मायलान इंक मंगलवार को खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से अपनी पूरी 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,679 करोड़ रुपये में बेचकर बायोकॉन लिमिटेड से बाहर निकल गई।

बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मायलान इंक ने बायोकॉन में 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी या 9,19,67,019 इक्विटी शेयर बेचे।

आंकड़ों के अनुसार मायलान ने बीएसई में 4,59,83,510 शेयर और एनएसई में 4,59,83,509 शेयर 400 रुपये की औसत कीमत पर बेचे।

इससे संयुक्त लेनदेन मूल्य 3,678.68 करोड़ रुपये हो गया। बीएसई पर बायोकॉन के शेयरों के खरीदारों का विवरण सुनिश्चित नहीं किया जा सका।

इस बीच, घरेलू साझा कोष, बीमा कंपनियों और विदेशी निवेशकों के एक समूह ने एनएसई पर समान कीमत पर बायोकॉन के बराबर संख्या में शेयर खरीदे।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (एमएफ), कोटक महिंद्रा एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, आदित्य बिड़ला सनलाइफ एमएफ, एसबीआई एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज लाइफ इंश्योरेंस और एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने जैव प्रौद्योगिकी प्रमुख के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में