सामाजिक सुरक्षा का दायरा 19 प्रतिशत से बढ़कर 64 प्रतिशत हुआ : मांडविया
सामाजिक सुरक्षा का दायरा 19 प्रतिशत से बढ़कर 64 प्रतिशत हुआ : मांडविया
हैदराबाद, 14 जुलाई (भाषा) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की ताजा रिपोर्ट के हवाले से कहा कि भारत में सामाजिक सुरक्षा का दायरा वर्ष 2014 के 19 प्रतिशत से बढ़कर अब 64 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
देश के करीब 94 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ चुके हैं।
हैदराबाद के सनथनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) ब्लॉक के उद्घाटन के बाद मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के लाभार्थियों की संख्या भी पिछले एक दशक में लगभग 7.5 करोड़ से बढ़कर 15 करोड़ से अधिक हो गई है।
मंत्री ने कहा, ‘‘12 साल पहले देश में 19 प्रतिशत, यानी 25 करोड़ लोगों के पास सामाजिक सुरक्षा का लाभ था। लेकिन आज, आईएलओ की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 64 प्रतिशत यानी 94 करोड़ लोगों को इस दायरे में लाया गया है।’’
श्रम सुधारों का उल्लेख करते हुए मांडविया ने कहा कि 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लाए गए चार श्रम संहिताओं ने श्रमिक हितों पर आधारित सरल और आधुनिक श्रम व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त किया है।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


