एस श्रीमाथी इंडियन ओवरसीज बैंक की होगी नई कार्यकारी निदेशक

एस श्रीमाथी इंडियन ओवरसीज बैंक की होगी नई कार्यकारी निदेशक

एस श्रीमाथी इंडियन ओवरसीज बैंक की होगी नई कार्यकारी निदेशक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 12, 2021 12:49 pm IST

चेन्नई, 12 मार्च (भाषा) एस श्रीमाथी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) की कार्यकारी निदेशक होंगी। आईओबी ने शुक्रवार को एक बयान यह जानकारी दी।

इससे पहले, श्रीमाथी राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मुख्य सतर्कता अधिकारी थी।

बयान के अनुसार श्रीमाथी ने नवंबर 1986 में केनरा बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी से अपने कैरिअर की शुरूआत की थी। उनके पास बैंक में विभिन्न पदों पर काम करने का 34 साल से अधिक का अनुभव है।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में