सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग को अफ्रीका में 75 करोड़ रुपये का ठेका मिला

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग को अफ्रीका में 75 करोड़ रुपये का ठेका मिला

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग को अफ्रीका में 75 करोड़ रुपये का ठेका मिला
Modified Date: September 19, 2023 / 03:03 pm IST
Published Date: September 19, 2023 3:03 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड (एसटीईएल) को अफ्रीका में करीब 75.23 करोड़ रुपये का बिजली पारेषण संबंधी ठेका मिला है।

एसटीईएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (ईडीसीएल) के जरिये मिला 94 लाख अमेरिकी डॉलर या करीब 75.23 करोड़ रुपये का यह ठेका रवांडा पारेषण प्रणाली और अंतिम छोर तक संपर्क परियोजना के लिए है।

यह इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेका 18 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस ठेके से निर्यात बाजार में कंपनी की उपस्थिति बढ़ी है और अफ्रीका भारी वृद्धि क्षमता वाला बाजार बना हुआ है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में