साम्ही होटल्स के आईपीओ को पहले दिन सात प्रतिशत अभिदान
साम्ही होटल्स के आईपीओ को पहले दिन सात प्रतिशत अभिदान
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) साम्ही होटल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को निर्गम के पहले दिन सात प्रतिशत अभिदान मिला है।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1,350 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कंपनी की 6,25,29,831 शेयरों की पेशकश पर कुल 43,32,076 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।
आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को दो प्रतिशत जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 34 प्रतिशत अभिदान मिला है।
आईपीओ के तहत 1,200 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1.35 करोड़ इक्विटी शेयर रखे गए हैं।
गुरुग्राम की कंपनी साम्ही होटल्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 18 सितंबर को बंद होगा।
भाषा
अजय
अजय

Facebook


