BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Samsung Foldable Phone: आ गया टीजर! Samsung ला रहा है अब तक का सबसे स्लिम और लाइट फोल्डेबल फोन

Samsung Foldable Phone: आ गया टीजर! Samsung ला रहा है अब तक का सबसे स्लिम और लाइट फोल्डेबल फोन

(Samsung Foldable Phone, Image Credit: samsung.com)

(Samsung Foldable Phone, Image Credit: samsung.com)

Chandrakant Dewangan
Published: 11 Jun 2025 | 5:19 pmModified: 11 Jun 2025 | 5:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. Samsung ने शुरू किया Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 का टीजर कैंपेन, डिजाइन पर फोकस
  2. Galaxy Z Fold 7 को बताया गया अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन
  3. Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में न्यूयॉर्क में होने की उम्मीद, लॉन्च होंगे दोनों फोन्स

Samsung Foldable Phone: सैमसंग ने अपनी अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कंपनी ने Galaxy X Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लेकर पहला टीजर जारी किया है, जिसमें Galxy Z Fold 7 को अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन बताया गया है। ये फोन जुलाई में संभावित Galaxy Unpacked इवेंट, न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जा सकता है।

टीजर में दिखा नया डिजाइन

दक्षिण कोरियाई टेक जायंट सैमसंग ने हाल ही में एक नया टीजर शेयर किया है, जिसमें एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक दिखती है। यह साफ तौर पर Galaxy Z Fold 7 की ओर इशारा करता है। इसके साथ यह कहा गया कि अगली Z सीरीज, अब तक की सबसे पतली, हल्की और एडवांस्ड फोल्डेबल सीरीज होगी।

Galaxy Z Fold 7 में मिलेगा अल्ट्रा-लेवल एक्सपीरियंस

कंपनी के अनुसार, हर नई जनरेशन में Samsung का फोकस फोन को और भी ज्यादा पतला, हल्का और टिकाऊ बनाने पर होता है। नया डिवाइस प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस देगा, जिसमें डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट्स में सामने आई संभावित थिकनेस डिटेल्स

Galaxy Z Fold 7 की थिकनेस को लेकर लीक हुए डाटा के अनुसार, यह अनफोल्डेड स्थिति में 3.9mm और फोल्डेड स्थिति में 8.9mm मोटा हो सकता है। तुलना करें तो पिछले साल का Galaxy Z Fold 6 फोल्ड होने पर 12.2mm और अनफोल्डेड पर 5.6mm मोटा था। वहीं, दूसरी ब्रांड्स की बात करें तो Oppo Find N5 की मोटाई फोल्डेड स्थिति में 8.93mm और अनफोल्डेड पर 4.21mm है। वहीं, Vivo X Fold 5 के भी 9.33mm (फोल्डेड) और 4.3mm (अनफोल्डेड) मोटाई के साथ आने की चर्चा है।

Galaxy Z Flip 7 और Fan Edition भी हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के जुलाई में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 के साथ-साथ Galaxy Z Flip 7 को भी पेश किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, एक नया Fan Edition (FE) मॉडल भी इस लाइनअप का हिस्सा बन सकता है। लॉन्च से पहले Samsung इन फोनों के फीचर्स और डिजाइन को लेकर और भी टीजर्स जारी कर सकता है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इसके जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Samsung Folding Phone: Teaser is here! Samsung is bringing the slimmest and lightest foldable phone ever

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm