संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़ा

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़ा

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़ा
Modified Date: May 20, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: May 20, 2026 7:24 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड का 31 मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 1,561.56 करोड़ रुपये हो गया। इस वृद्धि का मुख्य कारण सभी व्यवसायों का मजबूत प्रदर्शन रहा।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,072.27 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के ज़रिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंज़ूरी दे दी है।

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (एसएएमआईएल) ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 34,309.31 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 31,409.39 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 32,355.72 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 30,028.22 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने आगे बताया कि निदेशक मंडल ने एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 25 पैसे का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

एसएएमआईएल ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 4,085.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछीले वित्त वर्ष में यह 4,145.7 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 1,26,103.67 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,13,662.57 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में