Sanofi India Ltd Share: 117 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब, निवेशक रहें तैयार – NSE: SANOFI, BSE: 500674
Sanofi India Ltd Share: 117 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब, निवेशक रहें तैयार

(Sanofi India Ltd Share, Image Source: IBC24)
- Sanofi India दे रही है 117 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड
- रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल तय, उसी दिन शेयर रखने वाले होंगे योग्य
- कंपनी का शेयर भाव 6210 रुपये पर बंद
Sanofi India Ltd Share: Sanofi India Ltd ने एक बार फिर अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह एक शेयर पर 117 रुपये का डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनका नाम कंपनी की रिकॉर्ड बुक में तय तारीख तक दर्ज होगा। यह एक अच्छा मौका है उन निवेशकों के लिए जो शेयर में नियमित कमाई करना चाहते हैं।
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल तय
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल तय की गई है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों के पास 25 अप्रैल को Sanofi India Ltd के शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का फायदा मिलेगा। कंपनी इससे पहले भी 25 से ज्यादा बार डिविडेंड दे चुकी है। सनोफी ने सबसे पहले साल 2001 में निवेशकों को 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया ता। वहीं, 2022 में सबसे ज्यादा डिविडेंड दिया गया था। तब प्रत्येक शेयर पर 181 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 309 रुपये का स्पेशल डिविडेंड अपने निवेशकों को दिया था।

शेयर बाजार में प्रदर्शन कैसा रहा?
गुरुवार को बीएसई में कंपनी का शेयर 0.048% बढ़कर 6210 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 3 महीनों में सनोफी के शेयर में 14% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, एक साल में शेयर ने कुल मिलाकर 14% की ही ग्रोथ दी है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।
लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
अगर बीते 5 सालों की बात करें तो Sanofi India Ltd के शेयर में 20% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इसी अवधि में सेंसेक्स इंडेक्स में 148% की तेजी रही है। यानी लॉन्ग टर्म में कंपनी का प्रदर्शन बाजार के मुकाबले धीमा रहा है, लेकिन लगातार डिविडेंड देने के चलते यह स्टॉक अब भी निवेशकों के लिए आकर्षक बना हुआ है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी एक शेयर पर 117 रुपये का डिविडेंड दे रही है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Sanofi India Ltd Share: The company is going to give a dividend of Rs 117 per share, record date is near, investors should be ready
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm