सत्वा ग्रुप बेंगलुरु में विकसित करेगी आवासीय परियोजना, 8,600 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
सत्वा ग्रुप बेंगलुरु में विकसित करेगी आवासीय परियोजना, 8,600 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) मकान, दुकान के विकास से जुड़ी रियल एस्टेट कंपनी सत्वा ग्रुप ने मंगलवार को बेंगलुरु में नई आवासीय परियोजना शुरू करने की घोषणा की। कंपनी को इस परियोजना से 8,600 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
कंपनी ने बयान में कहा कि उसने उत्तरी बेंगलुरु में 50 एकड़ में फैली ‘सत्वा सिटी’ नाम से एक नई आवासीय परियोजना शुरू की है। पहले चरण में लगभग 2,500 आवासीय इकाइयां निर्मित की जाएंगी।
बेंगलुरु स्थित कंपनी ने परियोजना की लागत के बारे में नहीं बताया। लेकिन इस परियोजना की कुल राजस्व क्षमता 8,600 करोड़ रुपये से अधिक है।
सत्वा ग्रुप के प्रबंध निदेशक बिजय अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने वर्षों पहले इस जमीन की पहचान इस दृष्टिकोण के साथ की थी कि बेंगलुरु के लिए एक शहर-स्तरीय समुदाय का निर्माण किया जाए…।’’
उन्होंने कहा कि इस परियोजना में लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा खुला और हरित क्षेत्र होगा।
सत्वा समूह की बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे और गोवा में रिहायशी परियोजनाएं विकसित की हैं। इसके साथ को-वर्किंग, को-लिविंग, शिक्षा, होटल, डेटा सेंटर और भंडार गृह क्षेत्रों में भी विस्तार किया है।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


