PM Modi Speech In Rajya Sabha LIVE: ‘संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, हर हाल में ग्रोथ बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी’, राज्यसभा में बोले PM मोदी
PM Modi Speech In Rajya Sabha LIVE: 'संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, हर हाल में ग्रोथ बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी', राज्यसभा में बोले PM मोदी
PM Modi Speech In Rajya Sabha LIVE | Photo Credit: IBC24
- ईरान-इजराइल युद्ध से भारत की ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति प्रभावित
- पीएम मोदी ने डायलॉग और डिप्लोमेसी से शांति बहाली की अपील की
- राज्यों को प्रवासी मजदूरों और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर ध्यान देने का निर्देश
नई दिल्ली: PM Modi Speech In Rajya Sabha LIVE ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस संघर्ष का असर अब दूसरे इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी बीच आज एक बार फिर पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी जंग उभरे संकट पर बात की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि पश्विम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है। हम युद्ध से प्रभावित सभी देशों के साथ संपर्क में है। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा मकसद, डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए क्षेत्र में शांति की बहाली का है।
जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम- पीएम मोदी
PM Modi Speech In Rajya Sabha LIVE पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने संवाद का रास्ता सुझाया है। हम ईरान, अमेरिका और इजरायल समेत सभी पक्षों से लगातार संपर्क में हैं। युद्ध से जिस तरह की परिस्थितियां बनी हैं, अगर यह जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम होंगे। हमारे फंडामेंटल्स मजबूत हैं और हम रणनीति के साथ काम कर रहे हैं कि भारत पर इसके कम से कम दुष्परिणाम हों। पश्चिम एशिया में जंग की वजह से जितना नुकसान हो चुका है, उससे रिकवर करने में भी दुनिया को काफी समय लगेगा। यह राज्यों का सदन है और यह संकट आने वाले समय में हमारी बड़ी परीक्षा लेने वाला है। राज्यों की भूमिका भी इस संकट में अहम होने वाली है।
पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ गरीबों को समय पर मिलता रहे, यह प्रयास करना होगा। राज्यों को प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। कालाबाजारी, जमाखोरी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। जरूरी चीजों की सप्लाई सुनिश्चित करना राज्यों की प्राथमिकता होनी चाहिए। संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। हमें तेजी से रिफॉर्म करने होंगे। ये टीम इंडिया की भी बड़ी परीक्षा है। कोविड काल में हमने नया मॉडल सामने रखा था। हमें उसी भावना के साथ आगे भी काम करना होगा। सभी राज्य सरकारों और केंद्र के प्रयासों से देश इस गंभीर संकट का प्रभावी तरीके से सामना कर पाएगा।
देखें लाइव
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: PM Modi की ‘मिडिल ईस्ट’ डिप्लोमेसी! जंग पर दुनिया को प्रधानमंत्री का कड़ा संदेश, पश्चिम एशिया के इस संकट से भारत को कितना सुरक्षित रख पाएगी सरकार?
- Vishnu Ka Sushasan: बकाया बिजली बिल पर भारी छूट.. आसान किस्तों में कर सकेंगे भुगतान, साय सरकार की इस नई योजना से हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत
- Kondagaon News: लोगों ने तोड़ी मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल, इलाके में तनाव का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

Facebook


