एसबीआई लाइफ का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत घटकर 247 करोड़ रुपये

एसबीआई लाइफ का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत घटकर 247 करोड़ रुपये

एसबीआई लाइफ का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत घटकर 247 करोड़ रुपये
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 27, 2021 7:34 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) एसबीआई लाइफ का शुद्ध लाभ 30 सितंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 17.7 प्रतिशत घटकर 247 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 300 करोड़ रुपये था।

निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 14,660.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12,857.95 करोड़ रुपये थी।

वही कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही के दौरान 25,404.10 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18,458.25 करोड़ रुपये थी।

भाषा जतिन अजय

अजय


लेखक के बारे में