सेबी अगले महीने सन प्लांट एग्रो, सन प्लांट बिजनेस की संपत्तियों की नीलामी करेगा

सेबी अगले महीने सन प्लांट एग्रो, सन प्लांट बिजनेस की संपत्तियों की नीलामी करेगा

सेबी अगले महीने सन प्लांट एग्रो, सन प्लांट बिजनेस की संपत्तियों की नीलामी करेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 24, 2021 9:55 pm IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी निवेशकों के पैसे की वसूली के लिए अगले महीने सन प्लांट एग्रो और सन प्लांट बिजनेस की 18 संपत्तियों की नीलामी करेगा। इन इकाइयों ने 12 करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर जनता से अवैध रूप से धन जुटाया था।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि ये संपत्तियां पश्चिम बंगाल में हैं, जो भूखंड के रूप में हैं।

इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित करते हुए, नियामक ने कहा कि नीलामी 14 जनवरी, 2022 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

नीलामी के लिए रखी जा रही 18 संपत्तियों में से नौ संपत्तियां सन प्लांट एग्रो और सन प्लांट बिजनेस की हैं।

नियामक ने कहा कि बोलीदाताओं को अपनी बोली जमा करने से पहले ऋणभार, नीलामी में रखी गई संपत्तियों के अधिकार और दावों के बारे में अपनी स्वतंत्र जांच करनी चाहिए।

सेबी ने पहले उनकी कुछ संपत्तियों को कुर्क कर लिया था क्योंकि उन्होंने निवेशकों का पैसा ब्याज सहित वापस करने के निर्देश का अनुपालन नहीं किया था। इस मामले में नियामक ने डीमैट और बैंक खाते भी कुर्क किए थे।

भाषा कृष्ण रमण

रमण


लेखक के बारे में