Today Live News and Updates 6th June 2025: कश्मीर में चिनाब रेल पुल पर पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा, कहा- गर्व और विकास का प्रतीक
Today Live News and Updates 6th June 2025: सुरक्षा जवानों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी नक्सली का शव किया बरामद

Today Live News and Updates 6th June 2025:जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर की ऊँचाइयों में बना चिनाब रेल पुल अब पूरी तरह से तैयार है और इस पर तिरंगा शान से लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक क्षण पर देशवासियों को बधाई देते हुए इसे भारत की महत्वाकांक्षा और क्रियान्वयन की क्षमता का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा की चिनाब रेल पुल पर तिरंगा लहरा रहा है! यह बेहद गर्व की बात है कि यह पुल महत्वाकांक्षा और क्रियान्वयन का सहज मिश्रण है जो सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण की भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi waves the Tiranga as he inaugurates Chenab bridge - the world’s highest railway arch bridge.#KashmirOnTrack
(Video: DD) pic.twitter.com/xfBnSRUQV5
— ANI (@ANI) June 6, 2025
बीजापुर। बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली बरामद किया गया है। इस दौरान जवानों को मौके से AK47 समेत हथियार भी बरामद किए गए हैं। बताया गया कि, कल भी इसी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ नेशनल पार्क इलाके में हुई है। इस मुठभेड़ में DRG, STF, कोबरा के जवान मौजूद थे।
Today Live News and Updates 6th June 2025: कटरा, जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 46,000 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है...माता वैष्णो देवी के आर्शीवाद से आज वादिए कश्मीर भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है...हम कहते आए हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और ये अब रेलवे नेटवर्क के लिए हकीकत बन गया है... "
#WATCH | कटरा, जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे।#kashmirontrack
(सोर्स: DD… pic.twitter.com/QwNpl6Lyqm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
पीएम मोदी #LIVE : #PMModi #ChenabBridge #JammuAndKashmir https://t.co/p0Aw3vTXjR
— IBC24 News (@IBC24News) June 6, 2025
Today Live News and Updates 6th June 2025: मुंबई: महंगाई दर में नरमी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने के मकसद से प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है। वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के बीच केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है।
द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, ‘‘मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की छह सदस्यीय समिति ने रेपो दर में 0.50 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय किया है।’’
रेपो वह ब्याज दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। आरबीआई मुद्रास्फीति को काबू में रखने के लिये इस दर का उपयोग करता है। रेपो दर में कमी करने का मतलब है कि मकान समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (ईएमआई) में कमी आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने इससे पहले इस साल फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। एमपीसी में आरबीआई के तीन सदस्य और सरकार द्वारा नियुक्त तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं।
इसके साथ, आरबीआई ने 2025-26 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। वहीं चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को चार प्रतिशत से घटाकर 3.7 कर दिया गया है।
#WATCH | RBI Governor Sanjay Malhotra says, "... The MPC decided to reduce the policy Repo Rate under the liquidity adjustment facility by 50 basis points to 5.5%. This will be with immediate effect. Consequently, the Standing Deposit Facility (STF) Rate shall stand adjusted to… pic.twitter.com/siUUlBmcrG
— ANI (@ANI) June 6, 2025
Today Live News and Updates 6th June 2025: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज का आज पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे।
PM Modi will give big gifts to Jammu and Kashmir today
Today Live News and Updates 6th June 2025: पीएम मोदी कटरा से वंदेभारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर को कई अन्य परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी कटरा स्टेडियम में रैली को संबोधित भी करेंगे।
PM @narendramodi to visit Jammu and Kashmir today and will lay the foundation stone, inaugurate and dedicate to the nation multiple development projects worth over Rs 46,000 crore at Katra. pic.twitter.com/BzNnhgmF0N
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 6, 2025
Raipur News: मोदी से चर्चा में CM विष्णु देव साय ने कहा- बस्तर अब डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है
मोदी से चर्चा में CM विष्णु देव साय ने कहा
बस्तर अब डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है
बस्तर में 671 मोबाइल टावर चालू कर दिए हैं
डेढ़ वर्ष में 64 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की
CM ने सुशासन तिहार की जानकारी PM को दी
मोदी ने छग के लिए हरसंभव मदद की बात कही
Chhatarpur: पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली
छतरपुर
पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली
गोली लगने से महिला घायल, इलाज जारी
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर की घटना
Dongargarh News: युवक पर जानलेवा हमला
डोंगरगढ़- युवक पर जानलेवा हमला
गांव के ही युवक ने किया धारदार हाथियार से हमला
हमले में युवक घायल ,इलाज जारी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के धूसेरा गांव का मामला
Gariyaband News: 3 दिनों से जारी भूख हड़ताल खत्म
गरियाबंद-
3 दिनों से जारी भूख हड़ताल खत्म
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर 2 जिला पंचायत सदस्य थे भूख हड़ताल
मैनपुर में 3 दिनों से जारी था भूख हड़ताल
प्रशासन द्वारा मांग पूरा करने पर हड़ताल खत्म
CM Sai Met PM Modi: CM विष्णु देव साय ने PM मोदी से की मुलाकात
दिल्ली
CM विष्णु देव साय ने PM मोदी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
CM साय ने राज्य के योजनाओं की जानकारी दी
CM साय ने नक्सल कार्रवाई की भी जानकारी दी
Bilaspur News: घर के सामने रखी बाइक चोरी
बिलासपुर
घर के सामने रखी बाइक चोरी
चोरों ने 2 बाइक किया पार
घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
Jabalpur News: कल शनिवार को CM डॉ मोहन यादव का दौरा
जबलपुर- कल शनिवार को CM डॉ मोहन यादव का दौरा
कुंडम तहसील को CM देंगे 2 बड़ी सौगातें
18.61 करोड़ से बने सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण
12.63 करोड़ से बने ITI भवन का लोकार्पण करेंगे CM
Jabalpur News: कल शनिवार को CM डॉ मोहन यादव का दौरा
जबलपुर- कल शनिवार को CM डॉ मोहन यादव का दौरा
कुंडम तहसील को CM देंगे 2 बड़ी सौगातें
18.61 करोड़ से बने सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण
12.63 करोड़ से बने ITI भवन का लोकार्पण करेंगे CM
Sakti News: पुलिस ने की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई
सक्ती
पुलिस ने की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई
2 म्यूल एकाउंट धारक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपियों के खाते से करीब 9 करोड़ रु का हुआ है ट्रांजेक्शन
आरोपियों के म्यूल बैंक अकाउंट सहित नंबर किया सीज
आरोपियों के खिलाफ 5 राज्यों में धोखाधड़ी का है अपराध दर्ज
सक्ती थाना पुलिस की कार्रवाई
Kanker News: ठेकेदार ने CMO को दफ्तर में घुसकर धमकाया
कांकेर-
नगर पालिका में बवाल
ठेकेदार ने CMO को दफ्तर में घुसकर धमकाया
गाली-गलौज और दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारियों ने किया काम बंद
ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं होने तक काम बंद
टेंडर खोलने को लेकर धमकी देने और दुर्व्यवहार का आरोप
कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Raipur News: सुदखोर फरार वीरेंद्र तोमर की फॉर्च्यूनर जब्त
सुदखोर फरार वीरेंद्र तोमर की फॉर्च्यूनर जब्त…
फरार होने से पहले घर से निकला था वीरेंद्र तोमर…
सुदखोर फरार वीरेंद्र तोमर की फॉर्च्यूनर जब्त…
भनपुरी स्थित एक व्यावसायिक परिसर पार्किंग से पुलिस ने की जब्त…
पुरानी बस्ती थाना पुलिस की कार्यवाही….
Bilaspur News: शहर में कोविड का बड़ा ब्लास्ट, 10 कोरोना संक्रमित मिले
बिलासपुर-
शहर में कोविड का बड़ा ब्लास्ट, 10 कोरोना संक्रमित मिले
गुलाब नगर, राजकिशोर नगर, हेमूनगर , नेहरू नगर में मिले कोरोना संक्रमित
हाईकोर्ट के एक जस्टिस भी कोरोना संक्रमित
संक्रमितों को किया गया होम आइसोलेट
Khargone News: सनावद में रहवासी क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत
खरगोन
सनावद में रहवासी क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत
देह व्यापार की शिकायत पर लोगों ने किया हंगामा
बजरंग दल की अगुवाई में लोगों ने किया हंगामा
पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया
मकान मालिक सहित 2 अन्य महिलाओं से कर रही है पूछताछ
सनावद थाने के बाहेती कालोनी का मामला
Delhi News: CM साय ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
दिल्ली
CM विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर
CM साय ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
नक्सल ऑपरेशन की उपलब्धियों की जानकारी दी
CM साय ने बस्तर के विकास की दी जानकारी
Delhi News: PM मोदी से CM विष्णु देव साय ने की मुलाकात
दिल्ली
CM विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर
PM मोदी से CM विष्णु देव साय ने की मुलाकात
छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों को दी जानकी
नक्सल ऑपरेशन की कार्रवाइयों की जानकारी दी
Raipur News: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ली समीक्षा बैठक
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ली समीक्षा बैठक
खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश
राशनकार्डधारी को एकमुश्त मिले 3 माह का चावल
PDS से जून तक ले सकते है 3 माह का चावल
राशन वितरण में शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई
राज्य के PDS दुकानों पर रखी जाए निगरानी
खाद्य विभाग के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती
Bhopal News: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के सबसे बड़े KF रुस्तम जी पुरुस्कारो की घोषणा
भोपाल
मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के सबसे बड़े KF रुस्तम जी पुरुस्कारो की घोषणा…
2019-20 और 2021-22 के लिए KF रुस्तम जी पुरुस्कार घोषित…
2019-20 के लिए परम विशिष्ट श्रेणी में 03, अति विशिष्ट श्रेणी में 02, विशिष्ट श्रेणी में 45 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित….
वर्ष 2021-22 के लिए परम विशिष्ट श्रेणी में 04, अति विशिष्ट श्रेणी में 06, विशिष्ट श्रेणी में 41 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित….
परम विशिष्ट श्रेणी में मिलेगी एक रिवाल्वर और प्रमाण पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी में बारह बोर गन और प्रमाण पत्र, विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार की राशि और मिलेगा प्रमाण पत्र….
Vidisha News: पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों में चाकूबाजी
विदिशा
पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों में चाकूबाजी
दोनों गंभीर रूप से घायल, इलाज, जारी
पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के वैशाली नगर की घटना
Mandala News: जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव
मंडला
जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव
1 सप्ताह पुराना बताया जा रहा शव
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
मोतीनाला थाना क्षेत्र की घटना
Raipur News: कटोरा तालाब में जमा हुए सैकड़ों व्यायाम शिक्षक
कटोरा तालाब में जमा हुए सैकड़ों व्यायाम शिक्षक
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक तक कर रहे हैं पैदल मार्च
व्यायाम शिक्षकों के पद पर भर्ती की कर रहे माँग
प्रदर्शनकारियों का कहना शिक्षक भर्ती में नहीं होता व्यायाम शिक्षकों का पद
हर प्राथमिक ,माध्यमिक और हाई स्कूल में है व्यायाम शिक्षक रखने का प्रावधान
व्यायाम और शारीरिक शिक्षा में सरकार बरत रही लापरवाही
प्रदेश में 45 हज़ार से ज़्यादा स्कूलों में नहीं है व्यायाम शिक्षा शिक्षक
Dantewada News: 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा
2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर
नक्सलियों पर था 50-50 हजार रु का इनाम
बारसूर इलाके में सक्रिय थे नक्सली
SP गौरव रॉय के सामने किया सरेंडर
Indore News: महिला पर हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार
इंदौर-
महिला पर हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार
व्यापारी मनीष वाधवानी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
1 साल पहले व्यापारी और महिला के बीच हुआ था विवाद
व्यापारी ने 3 लाख रु में दी थी महिला को मारने की सुपारी
बदमाश अमन 2 दिन पहले चाकू मारकर हुआ था फरार
अमन ने गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप का छाती पर बनवाया टैटू
दुर्लभ कश्यप को बदमाश अमन मानता था रोल मॉडल
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का मामला
Bijapur News: मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, शव बरामद
बीजापुर- अपडेट
नेशनल पार्क इलाके में नक्सली मुठभेड़
मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, शव बरामद
25 लाख का इनामी नक्सली भास्कर मारा गया
Raipur News: पुलिस विभाग में रमाकांत साहू, बृजेश तिवारी समेत 59 TI को मिली पदोन्नति
रायपुर,
पुलिस विभाग में रमाकांत साहू,बृजेश तिवारी समेत 59 TI को मिली पदोन्नति…
TI से DSP प्रमोशन लिस्ट जारी….
गृह विभाग ने जारी की प्रमोशन सूची….
Raipur News: भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी का बयान
भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा
कल जो घटना हुई है उस पर कार्रवाई हो रही है
कांग्रेस सरकार में अपराधी तलवार, चाकू और पिस्तौल लेकर घूमते थे
महापौर के भतीजे ने पुलिस को धमकी दी थी
कांग्रेस सरकार में रायपुर चाकूपुर और छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था
Lormi News: 7 वर्षीय बच्ची अपहरणकांड मामला
लोरमी
7 वर्षीय बच्ची अपहरणकांड मामला
गांव में मिला पता बच्ची का नरकंकाल
DNA जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
PSP ने IBC24 को फोन पर की पुष्टि
12 अप्रैल की रात हुआ था बच्ची का अपहरण
9 मई को श्मशान घाट के पास मिला था नरकंकाल
पुलिस ने कराया 2 लोगों का ब्रेन मैपिंग और पॉलिग्राफ टेस्ट
3 संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट
Ratlam News: CM डॉ मोहन यादव पहुंचे आलोट
रतलाम-
CM डॉ मोहन यादव पहुंचे आलोट
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कर्नाटक राज्यपाल डॉ थावर चंद गेहलोत भी मौजूद
सांदीपनि विधालय का किया लोकार्पण
PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छात्रावास और स्टाफ क्वार्टरों का भी किया लोकार्पण
मंत्री, सांसद और विधायक रहें मौजूद
Rewa News: दो पक्षों में जमकर मारपीट
रीवा- दो पक्षों में जमकर मारपीट
बेल्ट से युवक की जमकर पिटाई
मारपीट में 3 महिलाएं भी शामिल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर थाना पहुंचे थे दोनों पक्ष
महिला थाना के सामने की घटना
Vidisha News: पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों में चाकूबाजी
विदिशा
पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों में चाकूबाजी
दोनों गंभीर रूप से घायल, इलाज, जारी
पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के वैशाली नगर की घटना
Raipur News: हिस्ट्रीशीटर अपराधी यासीन अली को बीस साल की लंबी सजा
हिस्ट्रीशीटर अपराधी यासीन अली को बीस साल की लंबी सजा
Ndps के दो मामलों में न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने कोर्ट ने सुनाई
साल 2021 में पंडरी थाना में दर्ज अपराध में सुनाई गई सजा
नशीली गोलियां, सिरप, गांजा बेचने के दो मामलों में हुई सजा
हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली जैसे दर्जनों मामलों में आरोपी रहा है यासीन अली ईरानी
Narmadapuram News: मंत्री प्रहलाद पटेल नर्मदापुरम पहुंचे
नर्मदापुरम-
मंत्री प्रहलाद पटेल नर्मदापुरम पहुंचे
जल गंगा मिशन अभियान में हुए शामिल
नर्मदा की सहायक नदी हथेड के उदगम स्थल पर किया पूजन
Bijapur News: नेशनल पार्क इलाके में नक्सली मुठभेड़
.बीजापुर-
नेशनल पार्क इलाके में नक्सली मुठभेड़
मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, शव बरामद
मौके से AK47 समेत हथियार भी बरामद : सूत्र
कल भी इसी इलाके में हुई थी मुठभेड़
मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया था
DRG,STF, कोबरा के जवान मौजूद
Indore News: मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को पिस्टल अड़ाकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को पिस्टल अड़ाकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला को पिस्टल अड़ाकर लूटी थी सोने की चेन
आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई पिस्टल और बुलेट के साथ सोने की चेन बरामद
पलासिया पुलिस ने आरोपी मिथुन और विशाल को किया गिरफ्तार
Surajpur News: जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
सूरजपुर
जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
6 से 7 लोगों ने पिता और बेटे को जमकर पीटा
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
भटगांव इलाके का मामला
Khargone News: राजा रघुवंशी की हत्या करने का मामला
खरगोन-
राजा रघुवंशी की हत्या करने का मामला
पत्नी सोनम की तलाश जारी
मामले को लेकर रघुवंशी समाज ने किया प्रदर्शन
CBI जांच की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन
रघुवंशी समाज के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
3 दिन में सोनम का पता नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी
Hyderabad News: हम सरकार से केवल यही मांग करते हैं कि वे चुनावों के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करें-भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के. करुणा
हैदराबाद: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के. करुणा ने तेलंगाना कैबिनेट बैठक पर कहा, “कल तेलंगाना कैबिनेट की बैठक हुई थी, यह 5 घंटे तक चली, हमें लगा कि बहुत सारे मुद्दे हल हो जाएंगे क्योंकि तेलंगाना सरकार ने अपने घोषणापत्र में बहुत सारे वादे किए थे… 5 घंटे तक चर्चा हुई लेकिन उन्होंने इसके बारे में कुछ नहीं कहा… हमें लगा कि वे स्थानीय निकाय चुनावों की तारीख की घोषणा करेंगे लेकिन उस पर कुछ नहीं निकला, हमें लगा कि कालेश्वरम परियोजना पर कुछ रिपोर्ट दिखाएंगे लेकिन उस पर कुछ नहीं निकला, 5 घंटे तक बैठक चली और उन्होंने केवल DA की घोषणा की… तेलंगाना सरकार को 19 महीने हो गए हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ, हम सरकार से केवल यही मांग करते हैं कि वे चुनावों के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करें।”
#WATCH | हैदराबाद: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के. करुणा ने तेलंगाना कैबिनेट बैठक पर कहा, “कल तेलंगाना कैबिनेट की बैठक हुई थी, यह 5 घंटे तक चली, हमें लगा कि बहुत सारे मुद्दे हल हो जाएंगे क्योंकि तेलंगाना सरकार ने अपने घोषणापत्र में बहुत सारे वादे किए थे… 5 घंटे तक चर्चा हुई… pic.twitter.com/Bcnqcpg9cw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
Kolkata News: ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’-भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन पर कहा, “…’मोदी हैं तो मुमकिन है’… जम्मू-कश्मीर को 46 हज़ार करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है और खास तौर पर रेल ब्रिज (चिनाब ब्रिज) और उस पर वंदे भारत, ये अनोखा है। इससे माता वैष्णो देवी तक की यात्रा आसान होगी।”
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन पर कहा, “…’मोदी हैं तो मुमकिन है’… जम्मू-कश्मीर को 46 हज़ार करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है और खास तौर पर रेल ब्रिज (चिनाब ब्रिज)… pic.twitter.com/lpRnlzjVuJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
Bhanupratappur News: धर्मान्तरण को लेकर मजबूत कानून बनना चाहिए- सांसद भोजराज नाग
भानुप्रतापपुर –
धर्मान्तरण को लेकर सांसद भोजराज नाग ने कहा
धर्मान्तरण को लेकर मजबूत कानून बनना चाहिए
विधानसभा के माध्यम से पारित होना चाहिए
जो लोग आदिवासी रीति रिवाज और देवी-देवताओं को नहीं मानते
उन्हें आरक्षण का लाभ नही मिलना चाहिए
मैंने संसद में धर्मांतरण का मुद्दा उठाया- सांसद भोजराज
Pakhanjor News: 5 लाख रु का इनामी नक्सली गिरफ्तार
पखांजूर
5 लाख रु का इनामी नक्सली गिरफ्तार
बिनागुंडा के जंगल से हुई गिरफ्तारी
BSF और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई
Panna News: यातायात विभाग की बड़ी लापरवाही
पन्ना: यातायात विभाग की बड़ी लापरवाही
बसों के ऊपर यात्रा कर रहे सवारी
यातायात विभाग ने कहा करेंगे कड़ी कार्रवाई
पन्ना पहाड़ी खेड़ा मार्ग से तस्वीर आई सामने
Kondagaon News: नजूल तहसीलदार के घर ACB का छापा
कोंडागांव: नजूल तहसीलदार के घर ACB का छापा
15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
दिनेश सिंह ठाकुर हैं कोण्डागांव के नजूल तहसीलदार
अभी भी जारी हैं ACB की कार्रवाई
Guna News: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की फेसबुक ID हैक
गुना: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की फेसबुक ID हैक
साइबर अपराधियों ने फेसबुक ID हैक कर लोगों से मांगे रुपए
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने पुलिस से की शिकायत
जिला प्रशासन ने की जनता से सतर्क रहने की अपील
Katra News: ठीक एक महीने पहले, 6 मई की वो रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी
कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज 6 जून है… ठीक एक महीने पहले, 6 मई की वो रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर में बदल गईं।”
#WATCH कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज 6 जून है… ठीक एक महीने पहले, 6 मई की वो रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं… pic.twitter.com/FAZSlpFVgU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
Mysore News: राज्य सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए
मैसूर, कर्नाटक: बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, “राज्य सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को एक पल के लिए भी अपने पद पर नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।”
मैसूर, कर्नाटक: बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, “राज्य सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को एक पल के लिए भी अपने पद पर नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।” pic.twitter.com/VPRqUMZbFT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
Katra News: 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, ईद की उमंग भी हम चारों तरफ देख रहे हैं- PM मोदी
कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, ईद की उमंग भी हम चारों तरफ देख रहे हैं। विकास का जो वातावरण जम्मू-कश्मीर में बना था वो पहलगाम के हमले से हिलने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोगों से मेरा ये वादा है कि विकास को रुकने नहीं दूंगा..यहां के युवाओं के सपने पूरा करने से कोई भी बाधा अगर रुकावट बनती है तो उस बाधा को पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा। ”
#WATCH कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, ईद की उमंग भी हम चारों तरफ देख रहे हैं। विकास का जो वातावरण जम्मू-कश्मीर में बना था वो पहलगाम के हमले से हिलने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोगों से मेरा ये वादा है कि… pic.twitter.com/Z9xp5p0Elg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
Sagar News: एक हफ्ते के अंदर बदले दो IG
सागर: एक हफ्ते के अंदर बदले दो IG
संभाग की पहली महिला IG बनी हिमानी खन्ना
कहा- महिलाओं के साथ होने अपराधों पर रहेगा फोकस
संभाग में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए करेंगे प्रयास
Tikamgarh News: बंडा नहर के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
टीकमगढ़: बंडा नहर के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अतिक्रमण करने वाले लोगों के निर्माण पर चला बुलडोजर
15 दिन पहले शुरू हुआ था नहर की सफाई का अभियान
कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर हुआ था सफाई अभियान
अतिक्रमण करने वाले 33 लोगों को जारी किए गए थे नोटिस
नगर पालिका क्षेत्र का मामला
Datia News: लकड़ी तस्करों ने की फायरिंग
दतिया: लकड़ी तस्करों ने की फायरिंग
तस्करों ने वनकर्मियों पर की फायरिंग
तस्करों ने पुलिस पर भी की फायरिंग
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी की फायरिंग
Indore News: सोनम के माता पिता का बड़ा बयान, आईबीसी 24 पर बोले माता पिता
इंदौर : सोनम के माता पिता का बड़ा बयान, आईबीसी 24 पर बोले माता पिता
पिता देवी सिंह रघुवंशी ने आईबीसी 24 से कहा
बच्ची का अपहरण हुआ है
हम सिर्फ सीबीआई जांच चाहते है, वहां की पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही
जब वहां टूरिस्ट एरिया घोषित किया है तो पब्लिक तो जाएगी
सरकार झूठा प्रचार क्यों करती है, लोकल लोगों की बात बता देंगे तो बेटे गोविंद को भी खतरा होगा
Delhi News: इस भव्य संसद के उपाध्यक्ष के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई- सांसद रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “इस भव्य संसद के उपाध्यक्ष के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने आतंकवाद पर विचारों का आदान-प्रदान किया, वह बहुत स्पष्ट थे। आतंकवाद एक वैश्विक अभिशाप है और उन्होंने अपने लोगों को सुरक्षा देने के लिए भारत के प्रयासों की भी सराहना की और वैश्विक स्तर पर हमें आतंकवाद के क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है और साथ ही इन दो महान देशों के बीच अच्छे आर्थिक सहयोग की भी जरूरत है। जर्मनी दुनिया में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और भारत भी दुनिया में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है…”
#WATCH | भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “इस भव्य संसद के उपाध्यक्ष के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने आतंकवाद पर विचारों का आदान-प्रदान किया, वह बहुत स्पष्ट थे। आतंकवाद एक वैश्विक अभिशाप है और उन्होंने अपने लोगों को सुरक्षा देने के लिए भारत के प्रयासों की भी सराहना की और… https://t.co/p6BNq9E3wF pic.twitter.com/PAQ6fsQzou
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
Umaria News: सर में पत्थर पटक कर की गई युवक की हत्या
उमरिया-
सर में पत्थर पटक कर की गई युवक की हत्या
सनसनी खेज की बड़ी वारदात
मौके पर जांच के लिए पहुंची पाली पुलिस
मंठार चौकी क्षेत्र के बजरंग मोहल्ला के समीप मिला शव
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र का मामला
Jabalpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जबलपुर-
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मृतिका के शरीर पर चोट के निशान
मायके पक्ष ने लगाए छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप
दहेज और पैसे की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे पति और सास
बीती रात मृतिका ने मां को फोन कर दी थी विवाद की जानकारी
महिला की मौत के बाद अस्पताल से गायब हुए पति और सास
भाटापारा रायपुर की रहने वाली है मृतिका
गढ़ा थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
Katra News: पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया – पीएम मोदी
कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया।”
Katra News: जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट है- पीएम मोदी
कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट है। ये मुकुट एक से बढ़कर एक खूबसूरत रत्नों से जड़ा हुआ है। ये अलगअलग रत्न, जम्मू कश्मीर का सामर्थ्य हैं। यहां की पुरातन संस्कृति, यहां के संस्कार, यहां की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृति का सौंदर्य, यहां की जड़ी बूटियों का संसार, फलों और फूलों का विस्तार, यहां के युवाओं में जो कौशल है वो मुकुट मणि की तरह चमकता है।”
Katra News: हमारा अंजी ब्रिज भी इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है- पीएम मोदी
कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” हमारा अंजी ब्रिज भी इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है। ये भारत का पहला केबल-सपोर्टेड रेलवे ब्रिज है। ये दोनों ब्रिज सिर्फ ईट, सीमेंट, स्टील और लोहे के ढांचे नहीं है बल्कि ये पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों पर खड़ी भारत की शक्ति का जीवंत प्रतीक है..”
Katra News: ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया – पीएम मोदी
कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर, ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है।
Katra News: ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी ऊंचा है – पीएम मोदी
कटरा, जम्मू-कश्मीर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है..ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी ऊंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा।”
Raipur News: अरविंद नेताम RSS की बोली बोल रहे हैं दीपक बैज के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का पलटवार
रायपुर
अरविंद नेताम RSS की बोली बोल रहे हैं दीपक बैज के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का पलटवार
कहा कि दीपक बैज 5 साल चर्च खुलवाने में निकाल दिए , लगातार धर्मांतरण को संरक्षण दिए
कार्यवाही करनी थी उसे समय मुंह में लड्डू डालकर बैठे थे ,
कांग्रेस अवैध धर्मांतरण करने वालों के साथ खड़ी रहती थी ,
कांग्रेस की स्थिति बदतर होते जा रही है
आरएसएस राष्ट्रीय भावनाओं को लेकर काम करती है.
सामाजिक रूप से सभी चाहते है अवैध धर्मांतरण रुकना चाहिए
अरविंद नेताम के बातों में दम और गहराई है.
Katra News: पीएम मोदी ने मोदी ने चेनाब पुल और अंजी पुल का उद्घाटन करने के बाद स्मारक सिक्के और टिकट जारी किए
जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेनाब पुल और अंजी पुल का उद्घाटन करने के बाद स्मारक सिक्के और टिकट जारी किए।
Katra News: आज ऐतिहासिक दिन है, मां भारती के मुकुट जम्मू-कश्मीर में आज एक और रत्न जुड़ा है – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
कटरा, रियासी (जम्मू-कश्मीर): रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ” आज ऐतिहासिक दिन है, मां भारती के मुकुट जम्मू-कश्मीर में आज एक और रत्न जुड़ा है आज जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा किया गया है…जम्मू-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन का सपना दशकों से देश ने संजोया था बड़ी कठिनाईयां आईं…लेकिन प्राकृतिक को जीतना नहीं प्राकृतिक के साथ सामंजस्य बैठकर ब्रिज और टनल के इस नेटवर्क से आज ये रेलवे लाइन हकीकत में बदल गई है..”
Jabalpur News: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में छात्र की सुसाइड का मामला
जबलपुर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में छात्र की सुसाइड का मामला
छात्र के परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप
मृतक ने कुछ दिन पहले ही खरीदी थी नई बाइक
नई बाइक खरीदने पर सीनियर छात्र शिवांश की कर रहे थे रैंगिंग : परिजन
3 दिन पहले शिवांश ने अपनी मां को बताई थी रैगिंग की बात
घटना की एक रात पहले सीनियर छात्रों ने रात भर किया था शिवांश को परेशान
रैगिंग के चलते ही शिवांश ने की आत्महत्या : परिजन
परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से की शिकायत
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
कल मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से कूदकर MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र शिवांश गुप्ता ने की थी आत्महत्या।
Raipur News: महादेव घाट के पास युवक – युवतियों के बीच मारपीट की घटना के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कसा तंज
रायपुर
महादेव घाट के पास युवक – युवतियों के बीच मारपीट की घटना के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कसा तंज
कहा कि इस सरकार में स्कूल बंद हो रही है और शराब दुकान खोले जा रहे है,
सरकार में चाकू बाजी चैन स्नेचिंग, हत्या की घटना चरम पर है,
कई क्लब बार में लड़कियों को फ्री में शराब परोसी जा रही है ,
ये छत्तीसगढ़ के संस्कृति नहीं है, युवाओं के लिए ये व्यवस्था अच्छा संदेश नहीं है,
आने वाले पीढ़ी के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है,
Katra News: शायद विधाता को यही मंजूर था कि आपके हाथों दुनिया के सबसे ऊंचे रेल के पुल का उद्घाटन हो – केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
कटरा, रियासी (जम्मू-कश्मीर): केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “…पीएम मोदी जी कटरा की इस पावन धरती पर माता वैष्णो देवी के चरणों में आपका फिर से स्वागत है…आज से ठीक 11 वर्ष पहले यही स्थान था, यही मंच था और यही रेलवे का विभाग था और आप कटरा रेल स्टेशन के उद्घाटन के लिए आप पधारे थे…शायद विधाता को यही मंजूर था कि आपके हाथों दुनिया के सबसे ऊंचे रेल के पुल का उद्घाटन हो जो आज हम सबके आंखों का नूर है…ये वही पहाड़ है जहां एक जमाने में आतंकियों की गोली सुनाई देती थी आज वहां रेल का हॉर्न बजता है…”
Keshakal News: 40 लोग बीजेपी में हुए शामिल
केशकाल: 40 लोग हुए बीजेपी में शामिल
कांग्रेसी सरपंच समेत 40 लोग हुए शामिल
विधायक नीलकंठ टेकाम ने गमछा पहनाकर किया स्वागत
Bilaspur News: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगाई आग
बिलासपुर-
घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगाई आग
10 से ज्यादा बाइक और साइकिल जलकर खाक
अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम
अशोक नगर अटल आवास में हुई घटना
सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला
पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखाई
कटरा, जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि, यह ट्रेन श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी।
Jammu-Kashmir News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया
जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
Jammu-Kashmir News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन
कटरा, जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे।
Raipur News: शराब घोटाला मामले गिरफ्तार विजय भाटिया को कोर्ट में किया जायेगा पेश
रायपुर: शराब घोटाला मामले गिरफ्तार विजय भाटिया को कोर्ट में किया जायेगा पेश…
EOW की टीम कोर्ट में करेगी पेश…
EOW 4 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश करेगी विजय भाटिया को…
अतिरिक्त दिनों के लिए दुबारा पुलिस रिमांड का आवेदन लगा सकती है EOW…
ACB/EOW की विशेष कोर्ट मे पेश करेंगे विजय भाटिया को…
Indore News: मल्हार मेगा मॉल में धर्म परिवर्तन करते दिखे एक व्यक्ति को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा
इंदौर : मल्हार मेगा मॉल में धर्म परिवर्तन करते दिखे एक व्यक्ति को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा
व्यक्ति के साथ कुछ विदेशी नागरिक भी थे मौजूद
पुलिस ने राउ के रहने वाले स्टीफन विजूपाल पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत किया केस दर्ज
मौके पर मिले विदेशी नागरिकों से पुलिस कर रही पूछताछ
Raipur News: युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सभी जिलों में कांग्रेस की PC
रायपुर: युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सभी जिलों में कांग्रेस की PC ,
आज राजधानी रायपुर में हो रही कांग्रेस नेताओं की PC ,
पूर्व सांसद छाया वर्मा, गिरीश दुबे, उधो वर्मा ले रहे PC ,
BJP ने 57 हजार शिक्षकों की भर्ती करने की बात कही,
पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि यह सरकार धीरे धीरे सरकारी स्कूल बंद करना चाहती है,
वहीं निजी स्कूलों को बढ़ावा देना चाहती है,
सरकार निजीकरण की तरफ बढ़ रही है,
धीरे धीरे सरकारीकरण को खत्म करना चाहती है
Raipur News: किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रु का भुगतान हुआ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान
किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रु का भुगतान हुआ
डेढ़ साल में किसान भाइयों को हमनें भुगतान किया
PM आवास के लिए 16 हजार 500 करोड़ रु का बजट
महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है
Raipur News: रायपुर में अब होंगे 1033 स्कूलों की व्यवस्थ्य है : कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह
रायपुर: युक्तियुक्तिकरण पर बोले रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह
रायपुर में अब होंगे 1033 स्कूलों की व्यवस्थ्य है*
385 विद्यालय मर्ज, 4 स्कूलों का हुआ समायोजन,
पहले 1422 स्कूल थे रायपुर जिले में
नई शिक्षा नीति के तहत 60 विद्यार्थियों पर 2 शिक्षक दिए गए
युक्तियुक्तकरण के तहत 1013 अतिशेष शिक्षक निकले*
अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी
Raipur News: छग में शिक्षक और पुलिस के ट्रांसफर नहीं होंगे
रायपुर: छग में शिक्षक और पुलिस के ट्रांसफर नहीं होंगे
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा
युक्तियुक्तकरण के चलते शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं होगा
पुलिस विभाग में ट्रांसफर बैन का असर नहीं होता
पुलिस विभाग में साल भर ट्रांसफर होते रहते हैं
निगम-मंडल,बोर्ड में नए पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं
इसलिए यहां भी कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं होगा
Bilaspur News: घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाश
बिलासपुर: घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाश
बेड में खून से सनी मिली पत्नी की लाश
फंदे पर लटका मिला पति का शव
हत्या और सुसाइड की आशंका
बिल्हा थाना पुलिस जांच में जुटी
Tikamgarh News: कोतवाली TI पंकज शर्मा लाइन अटैच
टीकमगढ़: कोतवाली TI पंकज शर्मा लाइन अटैच
लोकायुक्त में केस दर्ज होने पर SP ने किया लाइन अटैच
गुरूवार को लोकायुक्त सागर ने किया था मामला दर्ज
TI पर सट्टा के आरोपी से 3 लाख रु का रिश्वत मांगने का आरोप
सट्टा आरोपी की शिकायत पर लोकायुक्त ने दर्द किया मामला
फोन रिकॉर्डिंग और आवेदन के आधार पर हुई कार्रवाई
Ratlam News: रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या
रतलाम: रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या
युवक और रिक्शा चालक में हुआ था विवाद
युवक ने रिक्शा चालक का पीछा कर मारा चाकू
स्टेशन रोड थाना पुलिस जांच में जुटी
दो बत्ती क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास की घटना
Bhilai News: होजरी मार्केट में लगी आग
भिलाई: होजरी मार्केट में लगी आग
3 से 4 दुकानों में फैली आग
आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग
फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना
आग लगने का कारण अज्ञात
सुपेला थाना क्षेत्र की घटना
Jabalpur Live News: दहशत का सबब बने मगरमच्छ का रेस्क्यू, वन विभाग ने खमरिया लेक के पास किया रेस्क्यू
जबलपुर- दहशत का सबब बने मगरमच्छ का रेस्क्यू
वन विभाग ने खमरिया लेक के पास किया रेस्क्यू
50 किलो वज़नी मगरमच्छ का हुआ रेस्क्यू
खंदारी जलाशय में छोड़ा गया रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ
Tamilnadu Live News: कोयंबटूर में जमीयतुल अहलुल कुरान वा हदीस ने बकरा ईद के लिए नमाज अदा की।
तमिलनाडु: कोयंबटूर में जमीयतुल अहलुल कुरान वा हदीस ने बकरा ईद के लिए नमाज अदा की।
New Delhi Live News: बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा
दिल्ली: बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “बेंगलुरु में जो भी कुछ हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जो भी लोग घटना में हताहत हुए हैं मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं…लेकिन कही न कही कोई चूक हुई है जिसके कारण ये दुखद हादसा हुआ है।
Bengaluru Live News: सीमांत कुमार सिंह ने आज बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला।
कर्नाटक: सीमांत कुमार सिंह ने आज बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद उन अधिकारियों में से एक हैं जिन्हें बेंगलुरु भगदड़ के बाद निलंबित कर दिया गया है।
Mumbai Live News: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, “इस वर्ष 2025-2026 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, “इस वर्ष 2025-2026 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान है, जो हमारे पहले के पूर्वानुमान के अनुसार जारी रहेगी, जिसमें पहली तिमाही 6.5%, दूसरी तिमाही 6.7%, तीसरी तिमाही 6.6% और चौथी तिमाही 6.4% रहेगी। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।”
Ujjain Live News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
Dongargaon Live News: डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निष्कासित, चेतनदास साहू को पार्टी से किया गया निष्कासित
डोंगरगांव: डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निष्कासित
चेतनदास साहू को पार्टी से किया गया निष्कासित
PCC ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
चेतनदास साहू पर अनुशासनहीनता का है आरोप
Jabalpur Live News: मूंग उड़द की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने का विरोध, BKS का विरोध
जबलपुर- मूंग उड़द की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने का विरोध
RSS के आनुषंगिक संगठन BKS का विरोध
भारतीय किसान संघ मंडियों में करेगा किसानों से संवाद
किसानों को एकजुट करने आज से मंडियों में शुरु होगा संवाद
Jabalpur Live News: सिहोरा को जिला बनाने की मांग, मांग को लेकर आज होगी विशाल आमसभा
जबलपुर: सिहोरा को जिला बनाने की मांग
मांग को लेकर आज होगी विशाल आमसभा
आमसभा के माध्यम से सरकार को वादा याद दिलाएगी आंदोलन समिति
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगा प्रदर्शन
सिहोरा के बस स्टैंड में होगा प्रदर्शन
Mumbai Live News: RBI ने रेपो रेट में 0.5% की कटौती की, रेपो रेट घटकर 5.5% हुआ
RBI ने रेपो रेट में 0.5% की कटौती की
RBI ने रेपो रेट में बड़ी कटौती की
रेपो रेट घटकर 5.5% हुआ
EMI कम होने का रास्ता साफ
लगातार तीसरी बार कटौती की
होन लोन समेत कई कर्ज सस्ते होंगे
Jabalpur Live News: वेयरहाउस के बाहर रखी धान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
जबलपुर: वेयरहाउस के बाहर रखी धान में लगी आग
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
आग लगने से 200 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक
सेवा सहकारी कटंगी के गुरुजी वेयरहाउस की घटना
Bhopal Live News: नगर निगम भोपाल सफाई वाहन कर्मचारियों ने जताया विरोध
भोपाल…..
नगर निगम भोपाल सफाई वाहन कर्मचारियों ने जताया विरोध….
सफाई व्यवस्था रोक वाहन खड़े कर जताया विरोध….
डिप्टी कमिश्नर चंचलेश गिरहारे से हुई चर्चा के बाद काम पर लौटे कर्मचारी….
सैलेरी नहीं मिलने पर कर्मचारी जता रहे थे विरोध…..
Raipur Live News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ यूको बैंक पहुंचा थाने
रायपुर: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ यूको बैंक पहुंचा थाने
आरोपी ने यूको बैंक से BMW कार को कराया था फाइनेंस
फाइनेंस की किश्त जमा नहीं कर रहा है आरोपी
पुरानी बस्ती थाना में यूको बैंक ने की शिकायत
Bhopal Live News: मृत कर्मचारियों के परिवारों को तुरंत मिलेगी पीएफ की राशि
भोपाल….
मृत कर्मचारियों के परिवारों को तुरंत मिलेगी पीएफ की राशि….
ईपीएफओ का तत्पर पोर्टल 2.0 लॉन्च….
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सार्थक पहल…..
Tatpar.org पोर्टल को किया गया अपडेट….
सामान्य सी जानकारी भरकर मिलेगी पीएफ की राशि….
Bilaspur Live News: रेत से भरी हाइवा बीच सड़क में पलटा, गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा
बिलासपुर: रेत से भरी हाइवा बीच सड़क में पलटा
गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा
सरकंडा मेन रोड में हुई घटना
Surajpur Live News: साइबर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 2 म्यूल एकाउंट धारक को किया गिरफ्तार
सूरजपुर: साइबर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई
2 म्यूल एकाउंट धारक को किया गिरफ्तार
आरोपियों के खाते से 5.50 लाख से अधिक का हुआ ट्रांजेक्शन
आरोपियों के बैंक अकाउंट सहित नंबर किया गया सीज
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
Bilaspur Live News: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, बदमाशों ने सरेराह युवक से की मारपीट
बिलासपुर: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद
बदमाशों ने सरेराह युवक से की मारपीट
सड़क में दौड़ाकर युवक को पीटा
मारपीट का वीडियो आया सामने
सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला
Bilaspur Live News: युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट, 3 युवकों ने दिया घटना को अंजाम
बिलासपुर: युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट
3 युवकों ने दिया घटना को अंजाम
युवकों ने युवक से मोबाइल और पर्स लूटा
मारपीट में युवक के सिर में आई गंभीर चोट
घायल युवक को अस्पताल में किया भर्ती
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला
Gwalior Live News: रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला शव, धूमेश्वर कुंड में डूब गया था युवक
ग्वालियर
रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला शव,
युवक का मिला शव,
धूमेश्वर कुंड में डूब गया था युवक,
दर्शन से पहले कुंड में दोस्तों के साथ नहाने उतारा था युवक,
SDRF की टीम ने ढूढा,
कल नहाने के दौरान डूबा था,
भितरवार थाना क्षेत्र का मामला।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm