सिगरेट कंपनियों के शेयर 20 प्रतिशत तक चढ़े

सिगरेट कंपनियों के शेयर 20 प्रतिशत तक चढ़े

सिगरेट कंपनियों के शेयर 20 प्रतिशत तक चढ़े
Modified Date: February 18, 2026 / 09:33 pm IST
Published Date: February 18, 2026 9:33 pm IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) सिगरेट और तंबाकू उत्पाद विनिर्माता कंपनियों आईटीसी, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में बुधवार को 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इन कंपनियों ने उत्पाद शुल्क में हालिया बढ़ोतरी की भरपाई के लिए सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिससे इनके शेयरों में उछाल आया।

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का शेयर बीएसई में 19.93 प्रतिशत बढ़कर 2,479.75 रुपये पर बंद हुआ। सत्र के दौरान, यह एक्सचेंज पर 2,481.30 रुपये के दिन के कारोबार के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया – जो इसकी ऊपरी सर्किट सीमा भी है।

वीएसटी इंडस्ट्रीज का शेयर 2.97 प्रतिशत बढ़कर 246.55 रुपये पर बंद हुआ, जबकि आईटीसी ने लगातार तीसरे सत्र में बढ़त हासिल की और इसका शेयर 2.21 प्रतिशत बढ़कर 332.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कंपनियों द्वारा हालिया कर वृद्धि को लागू करने के लिए निर्णायक मूल्य वृद्धि लागू करने के बाद सिगरेट शेयरों में मजबूत उछाल आया है। यह सुधार पिछले महीने के तेज सुधार के बाद आया है, जब शुल्क वृद्धि के कारण पूरे क्षेत्र में व्यापक बिक्री हुई थी।’’

नायर ने कहा, ‘‘हालांकि ऊंची खुदरा कीमतें अस्थायी तौर पर बिक्री पर असर डाल सकती हैं।’’

सरकार ने हाल ही में एक फरवरी से तंबाकू उत्पादों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के साथ 40 प्रतिशत कर दिया है। यह बढ़ोतरी एक फरवरी से लागू हुई है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में