MP Board Class 10th-12th Result 2026: जारी हुआ 10वीं-12वीं का परीक्षा का परिणाम, विद्यार्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
MP Board Class 10th-12th Result 2026: जारी हुआ 10वीं-12वीं का परीक्षा का परिणाम, विद्यार्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
MP Board Class 10th-12th Result 2026 | Photo Credit: IBC24
- एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित
- 6 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए
- रिजल्ट देखने के लिए mpbse.nic.in और result.mponline.gov.in पर लिंक उपलब्ध
भोपाल: MP Board Class 10th-12th Result 2026 मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम (MP Board Result 2026) जारी हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित किए हैं। छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, result.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
MP Board Class 10th-12th Result 2026 बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। जिसमें 10वीं के 9.07 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 12वीं के करीब 7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
कहां देखें रिजल्ट?
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट? (mpresults.nic.in Result 2026)
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
- अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
- अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
- फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
MP 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी..#MadhyaPradesh #Bhopal #MPBoardExam #BoardExamResult | Madhya Pradesh | Bhopal | MP Board Exam Result https://t.co/zIHvbr9muD
— IBC24 News (@IBC24News) April 15, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


