Gold Rate 15 April 2026: महंगाई में सोने की उड़ान जारी! 10 ग्राम का भाव 1.55 लाख के पार, खरीदारों की जेब पर पड़ा सीधा असर, बजट पूरी तरह हिला

Gold Rate 15 April 2026: आज सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, एक दिन स्थिर रहने के बाद चांदी के दाम भी तेजी से बढ़ें हैं। देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोना आज किस रेट पर बिक रहा है। आइए जानते हैं।

Gold Rate 15 April 2026: महंगाई में सोने की उड़ान जारी! 10 ग्राम का भाव 1.55 लाख के पार, खरीदारों की जेब पर पड़ा सीधा असर, बजट पूरी तरह हिला

(Gold Rate 15 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 15, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: April 15, 2026 10:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज।
  • दिल्ली में सभी कैरेट के सोने के दाम बढ़े।
  • चांदी में एक दिन में ₹15,000 का बड़ा उछाल।

नई दिल्ली: Gold Rate 15 April 2026 in India: एक दिन की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, चांदी ने भी एक दिन की स्थिरता के बाद जोरदार छलांग लगाई है। बाजार में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है, जिससे खरीदारों और निवेशकों में हलचल बनी हुई है।

आज महंगा हुआ सोना (Gold is Expensive Today)

राजधानी दिल्ली में आज सोने के दामों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,420 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,060 रुपये तक बढ़ गया है। हालांकि पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 1,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,360 रुपये तक सस्ता भी हुआ था, जिससे बाजार में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 15,550 ₹ 15,408 ₹ 142
8 ग्राम ₹ 1,24,400 ₹ 1,23,264 ₹ 1,136
10 ग्राम ₹ 1,55,500 ₹ 1,54,080 ₹ 1,420
100 ग्राम ₹ 15,55,000 ₹ 15,40,800 ₹ 14,200

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (Latest Gold Rates in Major Cities)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,500 रुपये और 22 कैरेट 1,42,550 रुपये पर है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी रेट इसी के आसपास हैं। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट 1,56,220 रुपये तक पहुंच गया है। लखनऊ और पटना में भी कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹ 1,55,500 ₹ 1,42,550 ₹ 1,16,660
मुंबई ₹ 1,55,350 ₹ 1,42,400 ₹ 1,16,510
कोलकाता ₹ 1,55,350 ₹ 1,42,400 ₹ 1,16,510
चेन्नई ₹ 1,56,220 ₹ 1,42,210 ₹ 1,18,660
बेंगलुरु ₹ 1,55,350 ₹ 1,42,400 ₹ 1,16,510
हैदराबाद ₹ 1,55,350 ₹ 1,42,400 ₹ 1,16,510
लखनऊ ₹ 1,55,500 ₹ 1,42,550 ₹ 1,16,660
पटना ₹ 1,55,400 ₹ 1,42,450 ₹ 1,16,560
अहमदाबाद ₹ 1,55,400 ₹ 1,42,450 ₹ 1,16,560
रायपुर ₹ 1,55,350 ₹ 1,42,400 ₹ 1,16,510

चांदी में जोरदार तेजी (Strong Rise in Silver)

चांदी की कीमतों में आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। दिल्ली में एक किलो चांदी 15,000 रुपये बढ़कर 2,70,000 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले एक दिन की स्थिरता और 13 अप्रैल को 5,000 रुपये की गिरावट देखी गई थी। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी स्तर पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,75,000 रुपये प्रति किलो के साथ सबसे महंगी है।

आगे क्या रहेगा सोने और चांदी का हाल? (Gold and Silver Situation)

विशेषज्ञों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें आगे भी अस्थिर रह सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बातचीत की अनिश्चितता इसका बड़ा कारण है। हाल ही में बातचीत असफल रहने से बाजार में अस्थिरता बढ़ी थी, जबकि नई बातचीत की उम्मीद से फिर हलचल देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव (24K) 22 कैरेट (₹) बदलाव (22K)
अप्रैल 15, 2026 ₹ 15,550 142 ₹ 14,255 130
अप्रैल 14, 2026 ₹ 15,408 147 ₹ 14,125 135
अप्रैल 13, 2026 ₹ 15,261 -38 ₹ 13,990 -35
अप्रैल 12, 2026 ₹ 15,299 0 ₹ 14,025 0
अप्रैल 11, 2026 ₹ 15,299 49 ₹ 14,025 45
अप्रैल 10, 2026 ₹ 15,250 87 ₹ 13,980 80
अप्रैल 09, 2026 ₹ 15,163 -234 ₹ 13,900 -215
अप्रैल 08, 2026 ₹ 15,397 398 ₹ 14,115 365
अप्रैल 07, 2026 ₹ 14,999 -82 ₹ 13,750 -75
अप्रैल 06, 2026 ₹ 15,081 -27 ₹ 13,825 -25

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।