करमतारा इंजीनियरिंग का शेयर 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

करमतारा इंजीनियरिंग का शेयर 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

करमतारा इंजीनियरिंग का शेयर 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध
Modified Date: September 17, 2026 / 12:09 pm IST
Published Date: September 17, 2026 12:09 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा एवं बिजली पारेषण क्षेत्रों के लिए इंजीनियरिंग इस्पात उत्पाद बनाने वाली करमतारा इंजीनियरिंग का शेयर अपने 254 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी के शेयर ने बीएसई और एनएसई दोनों पर 320 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 25.98 प्रतिशत की बढ़त है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 11,326.55 करोड़ रुपये रहा।

करमतारा इंजीनियरिंग के 875 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 62.63 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ का मूल्य दायरा 241-254 रुपये प्रति शेयर था।

करमतारा इंजीनियरिंग ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 262.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

करमतारा इंजीनियरिंग घरेलू एवं विदेशी बाजारों के लिए पारेषण लाइन टावर, सौर ढांचे तथा ट्रैकर कलपुर्जों, पवन ऊर्जा ढांचों, संरचनात्मक इस्पात ‘प्रोफाइल’ और ‘फास्टनर’ सहित विभिन्न इंजीनियरिंग इस्पात उत्पादों का विनिर्माण करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में