PM Modi Birthday Wishes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह, सीएम साय, सहित कई नेताओं ने दी बधाई, इन संतों ने भी दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday Wishes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह, सीएम साय, सहित कई नेताओं ने दी बधाई, इन संतों ने भी दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday Wishes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह, सीएम साय, सहित कई नेताओं ने दी बधाई, इन संतों ने भी दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday Wishes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह, सीएम साय, सहित कई नेताओं ने दी बधाई, इन संतों ने भी दी शुभकामनाएं /image: AI Generated

Modified Date: September 17, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: September 17, 2026 10:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • PM Modi का 76वां जन्मदिन आज, BJP ने पुरानी तस्वीर शेयर की
  • अमित शाह, साय, योगी और मोहन यादव ने दी बधाई
  • संतों ने भी दी शुभकामनाएं, सेवा संकल्प अभियान जारी

नई दिल्ली। PM Modi Birthday Wishes: भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, जन्मदिन के इस खास मौके पर पार्टी के कई दिग्गज नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के साथ-साथ कई तरह के अन्य आयोजन किए जा रहे हैं। बीजेपी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए 34 साल पहले की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई साधु संतों ने भी पीएम को जन्मदिन की बढ़ी दी है।

बीजेपी ने लिखा-

यह रही वह मशहूर तस्वीर जिसके बारे में हम बात कर रहे थे। 34 साल पहले, युवा नरेंद्र मोदी घाटी के बीचों-बीच खड़े थे, ऐसे समय में जब लाल चौक तक पहुँचना भी सुरक्षा की बड़ी चुनौतियों का सामना करने जैसा था।

 

PM Modi Birthday Wishes तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में ‘एकता यात्रा’ ने राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का सफर तय किया। 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साथ यह यात्रा संपन्न हुई। उस समय बीजेपी के युवा आयोजक रहे श्री मोदी ने यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका निभाई और इस ऐतिहासिक पल में डॉ. जोशी के साथ खड़े रहे।

कर्फ्यू, कड़ी सुरक्षा और उग्रवादियों की धमकियों के बीच लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया। संकल्प का एक पल। साहस की एक यात्रा। एक युवा आयोजक ऐसे पल का गवाह बना जो भारत के राजनीतिक इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। 34 साल बाद भी, यह तस्वीर उस यात्रा की याद दिलाती है जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ हुई थी। एक युवा आयोजक से देश के नेता बनने तक, यह सफर जारी है।

अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन को बधाई देते हुए अपने X पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अमित शाह ने लिखा- अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयाँ प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।

 

PM Modi Birthday Wishes सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी को जन्मदिन को बधाई देते हुए अपने X पर वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।

सीएम विष्णु देव साय लिखा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए आइए, ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं स्नेह अर्पित करें।

 

सीएम योगी ने पीएम को दी जन्मदिन की बधाई

सीएम योगी ने लिखा- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के शिल्पी’ और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ‘Nation First’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें।

PM Modi Birthday Wishes मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर लिखा संदेश- जनसेवा की अविराम साधना से राष्ट्र के नवनिर्माण को नई दिशा देने वाले, जन-आकांक्षाओं के संकल्प को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। GYAN को राष्ट्रशक्ति का आधार बनाकर आपने भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। ‘विकसित भारत’ का आपका स्वप्न आज करोड़ों देशवासियों का प्रण बन चुका है। बाबा सोमनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

राजनाथ सिंह ने X पर लिखा- प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय प्रगति की है। आज नागरिकों का जीवन अधिक सुगम हुआ है, अवसरों का विस्तार हुआ है और प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। मोदी जी ने सुशासन और जनसेवा को देश की विकास यात्रा के केंद्र में रखते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना और विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और प्रतिष्ठा मिली है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की महादेव से कामना करता हूँ।

 

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने X पर लिखा- प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!

कभी कोई जन्मदिन ऐसा आता है, जो करोड़ों-करोड़ जनता के दिल में आनंद और उत्साह की लहर पैदा कर देता है। ऐसा ही जन्मदिन है हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी का। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! वे दीर्घायु हों, शतायु हों और लगातार भारत माता के चरणों की, जनता-जनार्दन की सेवा करते रहें। आदरणीय प्रधानमंत्री जी विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के शिल्पकार हैं। करोड़ों जनता के वे हृदयहार हैं, मुकुटमणि हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था— “भारत माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी होगी और विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित होगी।” एक नरेंद्र ने कहा था और दूसरे नरेंद्र के नेतृत्व में यह पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!

 

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने X पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूँ।

 

बसपा प्रमुख मायावती ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने X पर लिखा- मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें।

बिहार उन्होंने X पर लिखा- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने X पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।

 

इन संतों ने भी दी शुभकामनाएं

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव एवं कृष्ण जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष परम पूज्य गोविन्ददेव गिरी  महाराज ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

 

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर बधाई दी।

 

परम पूज्य सुधांशु महाराज ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर बधाई दी।

 

परम पूज्य दाती महाराज शनि देव ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.