Karamtara Engineering IPO: लिस्टिंग के दिन ही इस IPO ने दिया ताबड़तोड़ रिटर्न, निवेशकों की चांदी ही चांदी, अब बेचने की बारी या लंबा दांव लगाने का वक्त? जानें यहां
Karamtara Engineering IPO: करमतारा इंजीनियरिंग के शेयर 17 सितंबर को एनएसई और बीएसई पर 320 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। IPO में करीब 14,986 रुपये लगाने वाले निवेशकों के एक लॉट की वैल्यू बढ़कर लगभग 18,880 रुपये हो गई है। यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को करीब 26% का जबरदस्त फायदा हुआ है।
(Karamtara Engineering IPO/ Image Credit: dhan.co)
- ₹320 पर हुई लिस्टिंग
- 26% प्रीमियम पर एंट्री
- एक लॉट पर ₹3,894 का अंतर
नई दिल्ली: Karamtara Engineering IPO: आज शेयर बाजार में करमतारा इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO ने (Karamtara Engineering IPO) मजबूत शुरुआत की। कंपनी के शेयर 17 सितंबर को एनएसई और बीएसई पर 320 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। IPO का इश्यू प्राइस 254 रुपये था। इस तरह शेयर करीब 26% प्रीमियम पर बाजार में उतरा। ग्रे मार्केट में करीब 15 से18% लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन वास्तविक लिस्टिंग इससे भी बेहतर रही। इससे IPO में शेयर पाने वाले निवेशकों को शुरुआत में ही शानदार फायदा मिला।
एक लॉट पर करीब 3,894 रुपये का फायदा
करमतारा इंजीनियरिंग IPO में एक लॉट में (Karamtara Engineering IPO) 59 शेयर थे। 254 रुपये के इश्यू प्राइस के हिसाब से निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,986 रुपये लगाने पड़े। वहीं, 320 रुपये की लिस्टिंग कीमत पर इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 18,880 रुपये हो गई। यानी लिस्टिंग के समय एक लॉट पर लगभग 3,894 रुपये का अंतर रहा। लेकिन वास्तविक मुनाफा शेयर बेचने के समय के बाजार भाव और लागू शुल्क पर निर्भर करेगा।
875 करोड़ रुपये का था IPO
कंपनी का IPO कुल 875 करोड़ रुपये का था। इसमें 675 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 200 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था। फ्रेश इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंपनी का कर्ज घटाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में किया जाना था। OFS के जरिए प्रमोटर तनवीर सिंह और राजीव सिंह ने अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची। कंपनी को उम्मीद है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी पहचान और बाजार पहुंच को मजबूती मिलेगी।
62.63 गुना सब्सक्राइब हुआ ये इश्यू
करमतारा इंजीनियरिंग के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू कुल 62.63 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB कैटेगरी में करीब 159.59 गुना, NII हिस्से में 48.55 गुना और रिटेल कैटेगरी में 13.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। लिस्टिंग से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 262.50 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसमें कई बड़े म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां शामिल थीं।
कंपनी का कारोबार
करमतारा इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर (Karamtara Engineering IPO) के लिए कई उत्पाद बनाती है। इनमें ट्रांसमिशन टावर, विंड एनर्जी स्ट्रक्चर, सोलर स्ट्रक्चर, स्ट्रक्चरल स्टील प्रोफाइल, ट्रैकर कंपोनेंट्स और फास्टनर्स शामिल हैं। कंपनी भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी कारोबार करती है। शानदार लिस्टिंग के बाद अब निवेशकों की नजर कंपनी के वित्तीय नतीजों, कर्ज की स्थिति और कारोबारी प्रदर्शन पर रहेगी। शेयर का आगे का प्रदर्शन बाजार की स्थिति और कंपनी की प्रगति पर निर्भर करेगा।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Modi Birthday: एक के बाद एक सियासी पड़ाव… आखिर कैसे PM पद तक पहुंचे नरेंद्र मोदी?
- Free Fire Max Codes Today: इन नए कोड्स ने मचा दी खलबली, अब एक झटके में पलटेगा गेम का पूरा पासा!
- PM Modi 76th Birthday: जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट ने 2,500 दीयों से बनाया पीएम मोदी का खास आर्ट, यहां कटआउट की उतारी गई आरती, देखें वीडियो

Facebook


