शोभा लि. की बिक्री बुकिंग 76 प्रतिशत बढ़कर 3,656 करोड़ रुपये पर
शोभा लि. की बिक्री बुकिंग 76 प्रतिशत बढ़कर 3,656 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी शोभा लि. की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 76 प्रतिशत बढ़कर 3,656.1 करोड़ रुपये रही। घरों की अच्छी मांग के कारण कंपनी की बिक्री बुकिंग बढ़ी है।
पिछले साल इसी अवधि में इसकी बिक्री बुकिंग 2,078.8 करोड़ रुपये थी।
बेंगलुरु की शोभा लिमिटेड ने अपने परिचालन के बारे में दी सूचना में कहा कि कंपनी ने जून तिमाही के दौरान 3,656 करोड़ रुपये की बिक्री हासिल की। यह किसी एक तिमाही में अबतक की सबसे अधिक बिक्री है।
कंपनी ने 1,432 घर और प्लॉट बेचे, जिनका कुल क्षेत्र 23.4 लाख वर्ग फुट था।
कंपनी ने जून तिमाही के दौरान बेंगलुरु और गुरुग्राम में तीन परियोजनाएं पेश की। इसमें 68.9 लाख वर्ग फुट का बिक्री योग्य क्षेत्र है।
कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 8,135.9 करोड़ रुपये के मकान और भूखंड बेचे थे।
भाषा रमण योगेश
योगेश

Facebook


